स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती: मुख्यमंत्री ने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को दिया नियुक्ति पत्र

    Patna, Bihar
    स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती: मुख्यमंत्री ने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को दिया नियुक्ति पत्र

    पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

    समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं और अधिक बेहतर होंगी जिससे आम जनता को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा.

    उन्होंने नव-नियुक्त डॉक्टरों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिहार सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार निवेश कर रही है और मानव संसाधन को मजबूत करना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

    इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news