RJD एमएलसी सुनील सिंह और JDU मंत्री अशोक चौधरी के बीच नोकझोंक, सदन की कार्यवाही में विपक्ष का प्रदर्शन

    RJD MLC Sunil Singh and JDU minister Ashok Choudhary clash, opposition protests disrupt House proceedings | RJD एमएलसी सुनील सिंह और JDU मंत्री अशोक चौधरी के बीच नोकझोंक, सदन की कार्यवाही में विपक्ष का प्रदर्शन

    पटना : उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया. सभी लोग सीएम नीतीश कुमार से माफी मंगवाने की बात कह रहे थे. राजद एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया वह अत्यंत गलत है. आसन उन्हें माफी मांगने कहें. विपक्ष ने सभापति पर पक्षपात का आरोप लगाया. सभापति ने विपक्ष की तरफ देखते हुए कहा कि अगर मेरी निष्पक्षता पर आपको संदेह है तो मैं खेद प्रकट करता हूं. उससे स्पष्ट हो गया कि वह अपने होश में नहीं है. वह अस्वस्थ हैं. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के साथ जैसा व्यवहार किया वह गलत है. जनता ने सब कुछ देखा अब उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए.

    राजद और जदयू MLC के बीच नोंकझोंक

    बिहार विधान परिषद में राजद एमएलसी सुनील सिंह और जदयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी के बीच नोंकझोंक हो गई. राजद एमएलसी सुनील सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के बर्ताव के मुद्दे को उठाया और कहा कि सदन में उन्हें माफी मांगनी चाहिए. इसी बीच अशोक चौधरी ने उनका विरोध कर कुछ बोलने की कोशिश की. इसके बाद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि यह तानाशाही नहीं चलेगी. विपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है. इसके बाद विपक्ष के नेता नारेबाजी करने लगे.



    Related News