मां के स्वागत को तैयार देश, दुर्गा प्रतिमाओं को दिया जा रहा आखिरी स्पर्श
मां दुर्गा के स्वागत को लेकर देशभर में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. पंडालों की सजावट से लेकर प्रतिमाओं के श्रृंगार तक, हर जगह उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आ रहा है. मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं. कहीं चेहरे की बारीकियां उकेरी जा रही हैं, तो कहीं रंग और आभूषणों से प्रतिमा को सजाया जा रहा है. अब भक्तों को मां के भव्य आगमन और दर्शन का बेसब्री से इंतजार है.













