भारत का अनोखा मंदिर, जहां भगवानों पर चलता है मुकदमा! जानिए क्या है भंगाराम देवी की परंपरा
भारत में एक ऐसी अनोखी ‘अदालत’ भी है, जहां इंसानों की नहीं, बल्कि देवी-देवताओं की शिकायतें सुनी जाती हैं. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में मां भंगाराम देवी के दरबार में लोग अपनी परेशानियां लेकर पहुंचते हैं. मान्यता है कि दोषी पाए जाने पर देवी-देवताओं को भी ‘निर्वासन’ की सजा मिलती है. आस्था, लोकविश्वास और परंपरा से जुड़ी यह अनोखी व्यवस्था बस्तर की सांस्कृतिक विरासत की एक अलग तस्वीर पेश करती है.















