महालया 2026: पितरों को विदाई, मां दुर्गा के स्वागत की शुरुआत… जानें कब है महालया
महालया सिर्फ एक धार्मिक तिथि नहीं, बल्कि पितरों को श्रद्धांजलि देने और मां दुर्गा के आगमन की तैयारी का विशेष अवसर है. सर्वपितृ अमावस्या के साथ पितृ पक्ष का समापन होता है और इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है. खासकर बंगाल में महालया की सुबह देवी स्तुति, धार्मिक पाठ और दुर्गा पूजा की तैयारियों से जुड़ी होती है. 2026 में महालया 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. जानिए महालया की तिथि, तर्पण का महत्व और नवरात्र से इसका खास संबंध.....
















