एक पत्नी और कई पति… आखिर क्या है टोडा जनजाति की यह अनोखी परंपरा?
भारत विविध संस्कृतियों और अनोखी परंपराओं का देश है, जहां हर समुदाय की अपनी अलग पहचान और जीवनशैली है. इन्हीं में से एक है तमिलनाडु की नीलगिरी पहाड़ियों में रहने वाला टोडा जनजातीय समुदाय, जिसकी ऐतिहासिक विवाह परंपरा लोगों को हैरान कर सकती है. यहां कभी एक महिला के कई पति होने की प्रथा के उदाहरण मिलते थे. आखिर इस परंपरा के पीछे क्या वजह थी, बच्चे के पिता की पहचान कैसे होती थी और क्या आज भी यह प्रथा प्रचलित है?















