नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा कैसे करें? जानें शुभ रंग, भोग और पूजा विधि
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं और उन्हें शक्ति, दृढ़ता व स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. इस दिन भक्त विधि-विधान से पूजा करते हैं, मंत्रों का जाप करते हैं और माता को भोग अर्पित करते हैं. आइए जानते हैं मां शैलपुत्री की पूजा विधि, शुभ रंग, भोग और आराधना मंत्र.













