दिशोम गुरु शिबू सोरेन को प्रथम पुण्यतिथि पर पूरे झारखंड का भावभीनी नमन
झारखंड आंदोलन के महानायक, पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर पूरा राज्य भावुक हो उठा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित उनके आवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके संघर्ष, त्याग तथा झारखंड के लोगों के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, आदर्श और सपने हमेशा जीवित रहेंगे. उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है और उनके सपनों का समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित झारखंड बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी.













