झारखंड स्थापना दिवस पर CM हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा को किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि
झारखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस खास मौके पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती भी मनाई जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के बिरसा चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया.













