झारखंड के ऐतिहासिक काली मंदिर, जानें कहां स्थित हैं और क्या है इनकी खासियत
झारखंड अपनी समृद्ध संस्कृति और धार्मिक विरासत के लिए जाना जाता है. यहां मां काली के कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं, जिनसे लोगों की गहरी आस्था और ऐतिहासिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. इन मंदिरों में सालभर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन काली पूजा के दौरान खास रौनक देखने को मिलती है. ऐसे में अगर आप भी मां काली के दर्शन करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं झारखंड के 5 प्रसिद्ध और ऐतिहासिक काली मंदिरों के बारे में.













