झारखंड के 10 प्रसिद्ध छठ घाट, जानें रांची से जमशेदपुर तक के प्रमुख घाट
झारखंड में छठ महापर्व की रौनक तालाबों, डैम और नदियों के किनारे देखने को मिलती है. रांची से लेकर जमशेदपुर तक कई ऐसे प्रसिद्ध घाट हैं, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं. इन घाटों पर छठ के दौरान साफ-सफाई, रोशनी और सजावट की खास व्यवस्था की जाती है. आइए जानते हैं राज्य के 10 प्रमुख छठ घाटों के बारे में.

















