Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
पूर्व DC छवि रंजन को राज्य से बाहर जाने की मिली इजाजत
रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को अब राज्य से बाहर जाने की अनुमति मिल गई है. सोमवार को PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें तमिलनाडु के तिरुपति बालाजी मंदिर जाने की मंजूरी दे दी. छवि रंजन ने कोर्ट में याचिका दायर कर 17 नवंबर से 21 नवंबर तक तिरुपति जाने की अनुमति मांगी थी. कोर्ट ने शर्तों के साथ उनकी अर्जी को मंजूर कर लिया है.
Read moreनगर निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक आयोग को तिथि बताने का मिला निर्देश
झारखंड में नगर निगम और नगर निकाय चुनाव नहीं होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. सोमवार, 10 नवंबर को जस्टिस आनंदा की अदालत में इस पर सुनवाई हुई. अदालत ने राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि वह 24 नवंबर तक चुनाव की निश्चित तिथि बताएं.
Read moreBREAKING: हेमंत कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
BREAKING : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को की जाएगी. रांची–कैबिनेट सचिवालय और मॉनिटरिंग विभाग (कोऑर्डिनेशन) ने एक अधिसूचना जारी कर झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दी है. कैबिनेट सचिवालय ने पत्र जारी कर बताया है कि बैठक 12 नवंबर को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी.
Read moreरांची में भीषण सड़क हादसा : ट्रेलर की टक्कर से ऑटो चकनाचूर, दो की मौत, चार घायल
राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठीयो टंग टंग टोली रिंग रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Read moreWeather Alert:अगले 48 घंटे में झारखंड में दिखेगा ठंड का व्यापक असर, रहें सावधान,पढ़े IMD का अलर्ट
Jharkhand weather update:झारखंड में ठंड बढ़ रही है जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से आज यानी सोमवार के दिन अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग का कहना है आने वाले अगले 48 घंटे के दौरन झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों का पारा 2 से 3 डिग्री और गिर जाएगा
Read moreरांची में 11 नवंबर को ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव, जानिए इस दिन किन रूटों पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा
झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर 11 नवंबर की सुबह “Run for Jharkhand” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से मोराबादी स्टेडियम से शुरू होकर सैनिक मार्केट तक जाएगा.
Read moreझारखंड के पारा में लगातार गिरावट, रांची सहित कई इलाकों में बढ़ी ठंड, खुद को ऐसे करें सतर्क
झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. बीते कुछ दिनों में पारा तेजी से नीचे गिरा है, जिससे राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी का असर बढ़ गया है. राँची, हजारीबाग, चाईबासा, लोहरदगा और गुमला जैसे जिलों में सुबह और देर शाम ठंडी हवाएँ चल रही हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. सुबह के समय हल्का कोहरा छाने लगा है, जिससे दृश्यता कम हो रही है.
Read moreतलाक होने पर ज्यादा से ज्यादा कितना Alimony मांग सकती है बीवी, पढ़ें क्या है कानूनी पैमाना
Maintenance Allowance Rules:कई बार आप लोगों ने देखा होगा कि जब भी तलाक होता है तो किसी को हजारों में गुजारना पड़ता है तो किसी को लाखों रुपये मिल जाते है, तो कुछ लोगों को करोड़ों रुपये मिलते है. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि आखिर पति की ओर से जो गुजारा भत्ता दिया जाता है उसको लेकर कानून की ओर से क्या पैमाना तय किया गया है
Read moreरांची रेल डिवीजन में ट्रेनों की सुरक्षा के लिए नया ‘मास्टर बजर सिस्टम’ शुरू, गलत ट्रैक पर जाने पर बजेगा अलार्म
रांची रेल डिवीजन में ट्रेनों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अब एक नया सिस्टम लगाया जा रहा है. इसका नाम है ‘मास्टर बजर अलर्ट सिस्टम’, जो किसी ट्रेन के गलत ट्रैक पर जाने या असामान्य मूवमेंट की स्थिति में तुरंत अलार्म बजाकर स्टेशन मास्टर या ऑपरेटर को सतर्क करेगा. इस तकनीक से हादसों की संभावना काफी कम हो जाएगी.
Read moreहाईकोर्ट सख्त: पथ निर्माण सचिव को 21 नवंबर को सशरीर पेश होने का मिला आदेश, जानिए क्या है मामला
झारखंड हाईकोर्ट ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को 21 नवंबर को सशरीर अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. यह आदेश न्यायमूर्ति दीपक रौशन की एकल पीठ ने अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया.
Read more











