पलामू नगर निकाय चुनाव: हुसैनाबाद में बसपा समर्थित अजय भारती ने हासिल की जीत

    Palamu, Jharkhand
    पलामू नगर निकाय चुनाव: हुसैनाबाद में बसपा समर्थित अजय भारती ने हासिल की जीत

    पलामू (PALAMU): जिले में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज है. हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थित अजय भारती ने जीत दर्ज कर ली है. खबर मिलते ही हुसैनाबाद में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया और जगह-जगह मिठाइयां बांटकर खुशी जताई जा रही है.

    इस बीच बसपा नेता शेर अली समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजय भारती को बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं. समर्थकों का कहना है कि यह जीत विकास और जनसमर्थन की जीत है.

    इधर छतरपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए अरविंद गुप्ता उर्फ ‘चुनमुन’ ने लगभग 3 हजार वोटों से जीत हासिल की है. वहीं हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुमारी शिला चौधरी ने जीत हासिल कर ली है.

    दोनों नगर पंचायतों में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल आधिकारिक घोषणा को ही अंतिम परिणाम माना जाएगा. फिलहाल हुसैनाबाद और छतरपुर—दोनों जगहों पर समर्थकों की निगाहें निर्वाचन पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा पर टिकी हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news