पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की पल्सर बिहार से हुई बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    Palamu, Jharkhand
    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की पल्सर बिहार से हुई बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    पलामू (PALAMU): हरिहरगंज थाना क्षेत्र में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी मामले में पलामू पुलिस को अहम सफलता मिली है. पुलिस ने चोरी गई पल्सर बाइक बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है.

    जानकारी के अनुसार, हरिहरगंज थाना कांड संख्या 13/26, 23 जनवरी को धारा 303(2)/317(5)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था. 24 फरवरी को बिहार के औरंगाबाद जिले के नरारी कला खुर्द थाना से सूचना मिली कि वाहन जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक पल्सर मोटरसाइकिल एक युवक के साथ पकड़ी गई है.

    चेसिस और इंजन नंबर के सत्यापन में पुष्टि हुई कि बाइक हरिहरगंज थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी. सूचना मिलते ही हरिहरगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम औरंगाबाद पहुंची और विधिवत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल संख्या JH 03AV 2184 को बरामद कर लिया.

    पकड़े गए युवक गोलू कुमार गिरी से पूछताछ में उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने सहयोगी अभिषेक कुमार उर्फ गोलू का नाम बताया. इसके बाद रात में छापेमारी कर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में अरविंद नामक एक अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आई है, जिसकी तलाश जारी है.

    दोनों गिरफ्तार आरोपियों को 25 फरवरी 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news