रावण ने शनि, राहु और केतु को क्यों बनाया था बंदी? जानें, मेघनाद को अमर बनाने की क्या थी योजना
रामायण से जुड़ी कई ऐसी लोककथाएं हैं, जो आज भी लोगों के बीच प्रचलित हैं. इन्हीं में एक कथा लंकापति रावण और नवग्रहों को बंदी बनाने की है. मान्यता के अनुसार, रावण अपने पुत्र मेघनाद को बेहद शक्तिशाली और अजेय बनाना चाहता था. इसके लिए उसने ग्रहों की स्थिति को अपने अनुसार रखने की कोशिश की. लेकिन शनिदेव ने उसकी इच्छा के विरुद्ध ऐसा कदम उठाया, जिससे रावण की योजना बिगड़ गई. आखिर क्या है यह पूरी कथा और हनुमान ने शनिदेव को कैसे मुक्त कराया? आइए जानते हैं.















