'आया मौसम त्योहारों का...', दशहरे के साथ शुरू हुई त्योहारों की रौनक, अब हर तरफ छाएगा जश्न का रंग
दशहरे के साथ त्योहारों की बहार शुरू हो चुकी है. अब कहीं शरद पूर्णिमा की चांदनी में खीर का आनंद लिया जाएगा, तो कहीं करवा चौथ पर चांद का इंतजार होगा. इसके बाद धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की रौनक देखने को मिलेगी. आखिर में छठ महापर्व आस्था और भक्ति का अनूठा रंग बिखेरेगा. आइए जानते हैं, आने वाले त्योहारों की खासियत और उनसे जुड़ी परंपराएं.















