अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी...56 घाटों पर जगमगाएंगे 30 लाख दीये
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सरयू तट के घाटों को लाखों दीयों से रोशन करने की योजना है. इस बार 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 33 लाख दीये मंगाए गए हैं. आयोजन को सफल बनाने के लिए करीब 35 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे. घाटों की सफाई, मार्किंग, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.













