राधा अष्टमी आज: 12 बजे क्यों किया जाता है राधारानी का पूजन? जानें पूजा का सही समय
आज 19 सितंबर 2026 को राधा अष्टमी का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन राधा रानी का प्राकट्य हुआ था. इस अवसर पर मंदिरों और घरों में राधा-कृष्ण की विशेष पूजा, अभिषेक और श्रृंगार किया जाता है. भक्त दोपहर के समय लाडली जू का पूजन कर उन्हें भोग अर्पित करते हैं और आरती करते हैं. आइए जानते हैं राधा अष्टमी पर पूजा का शुभ समय, विधि, भोग और व्रत पारण से जुड़ी जरूरी बातें.















