चार धाम यात्रा: बदरीनाथ धाम में उमड़ी भारी भीड़, जय बदरी विशाल के जयकारों से गूंजा धाम
उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए देशभर से भक्त यहां पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से गूंज रहा है और चारों ओर भक्ति का माहौल नजर आ रहा है. हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच बसे इस पवित्र धाम की तस्वीरें श्रद्धालुओं की आस्था और यात्रा के अद्भुत नजारे को बयां कर रही हैं.













