गंगा घाट से लेकर ऐतिहासिक तालाबों तक, बिहार के इन 10 छठ घाटों की है अलग पहचान
छठ महापर्व बिहार के सबसे बड़े और खास त्योहारों में से एक है. इस दौरान पूरा राज्य सूर्य उपासना और छठी मैया की भक्ति में डूब जाता है. कहीं गंगा नदी के किनारे हजारों श्रद्धालु अर्घ्य देते हैं, तो कहीं ऐतिहासिक तालाबों में छठ पूजा की परंपरा निभाई जाती है. बिहार में ऐसे कई घाट हैं, जिनकी धार्मिक मान्यताएं और ऐतिहासिक पहचान उन्हें खास बनाती हैं. आइए जानते हैं राज्य के 10 ऐसे प्रसिद्ध छठ घाटों के बारे में, जहां हर साल आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिलता है.

















