Kolkata, West Bengal Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Kolkata, West Bengal.
- City: Kolkata, West Bengal
बंगाल का फालता विधानसभा सीट: भाजपा एकतरफा जीत की ओर, तो तृणमूल की हालत क्यों हुई पतली
पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा सीट पर वोटो की गिनती हालांकि अभी जारी है, लेकिन भाजपा एक तरफ़ा जीत की ओर आगे बढ़ रही है. सूचना के मुताबिक 18 चक्र की गिनती के बाद भाजपा 99 हजार वोटो से आगे चल रही है. सीपीएम दूसरे स्थान पर है. कांग्रेस तीसरे स्थान पर है तो टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान को 5914 वोट अब तक मिले है. सभी चक्र की गिनती पूरी होने के बाद शाम तक अंतिम नतीजा घोषित किया जाएगा.
Read moreबदलता बंगाल : इतिहास को अपनी आँचल में समेटे सियालदह रेलवे स्टेशन की कैसे बदल गई सूरत, पढ़िए
बंगाल में बहुत कुछ बदल रहा है. रेलवे स्टेशन की सूरत भी बदलने लगी है. यूनियन की राजनीति कमजोर पड़ने लगी है. बंगाल को जानने वाले सियालदह रेलवे स्टेशन और इसके महत्व को भी जानते होंगें. यहां कुल 21 प्लेटफार्म हैं. भाजपा सरकार बनने के बाद एक से 21 प्लेटफार्म तक को फेरीवालों से मुक्त करा दिया गया है.
Read moreबंगाल से बड़ी खबर: तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पर एफआईआर, जानिए क्या हैं आरोप
बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की परेशानियां बढ़ती दिख रही हैं. जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनके कथित भड़काऊ भाषण के मामले में बिधाननगर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.
Read more‘बदले बंगाल’ का नया चेहरा शुभेंदु अधिकारी, लेकिन क्या ज्योति बसु और ममता की विरासत तोड़ पाएंगे?
बंगाल की राजनीति अब पूरी तरह से बदल गई है. बंगाल की जनता अब सुशासन और सुरक्षा की उम्मीद कर रही है. नए मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के लिए यह एक बड़ी चुनौती है. साथ ही यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या सुभेंदु अधिकारी ज्योति बसु और ममता बनर्जी बन पाएंगे? अथवा उनसे भी आगे निकल जाएंगें. ज्योति बसु ने 23 साल तक बंगाल पर एकछत्र "राज "किया. ममता बनर्जी 15 साल तक बंगाल में सरकार की मुखिया रही.
Read more72 घंटे में हुआ SIT का बड़ा खुलासा, सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के लिए हायर किए गए थे प्रोफेशनल शूटर
हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से 3-4 दिन पहले इलाके की गहन रेकी की थी. बुधवार रात करीब 10:20 बजे, जब 41 वर्षीय चंद्रनाथ रथ अपनी सफेद स्कॉर्पियो SUV से मध्यमग्राम के जेस्सोर रोड स्थित दोहड़िया इलाके से गुजर रहे थे, तब हमलावरों ने उन्हें घेर लिया.
Read moreबड़ी खबर:शुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राज्य के विभिन्न इलाकों में हिंसा की खबरें लगातार सामने आ रही हैं.अब बुधवार देर रात भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
Read moreबंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी सीएम पद से नहीं देंगी इस्तीफा, जानिए क्यों खड़ा हो सकता है संवैधानिक संकट !
बंगाल में फिलहाल सियासी घमासान थमता नहीं दिख रहा है. ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. इससे संवैधानिक संकट उत्पन्न हो सकता है. राज्यपाल को अपने अधिकारों का उपयोग करना पड़ सकता है. ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी.
Read moreबंगाल में 15 साल बाद बदलेगी सत्ता, 9 मई को होगा CM का शपथ ग्रहण
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए सत्ता पर कब्जा जमा लिया है. विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भाजपा ने 207 सीटों पर जीत हासिल कर, लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं.
Read moreबंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की हार से क्या एक बार फिर विपक्षी एकता को मिलेगी "संजीवनी"!
ममता बनर्जी के बारे में कहा जाता है कि वह "स्ट्रीट फाइटर" हैं. हार मानने वाली महिला नहीं हैं. बंगाल की सत्ता से बेदखल होने के बाद उनकी नजर विपक्षी एकता की ओर गई है. यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि पूर्व में विपक्षी एकता के सूत्रधार नीतीश कुमार बने थे. उसे समय उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ कई राज्यों का दौरा भी किया था.
Read moreशून्य से 200 सीटों तक का सफर, जानिए कैसे बंगाल में उभरी भाजपा और रच दिया इतिहास
कभी हाशिए पर रहने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अब इतिहास रच दिया है. कल घोषित हुए विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने 200 से अधिक सीटें जीतकर राज्य की सत्ता पर कब्जा जमा लिया है. यह जीत सिर्फ एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि लंबे संघर्ष, रणनीति और संगठन विस्तार की कहानी है.
Read moreबंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी के "स्ट्रीट फाइटर" से सत्ता तक पहुंचने, फिर सत्ता के पतन की क्या है पूरी कहानी !
ममता बनर्जी "स्ट्रीट फाइटर" से बंगाल के सत्ता तक पहुंचीं. पश्चिम बंगाल की राजनीति में सड़क पर संघर्ष से सत्ता बदलने की परंपरा रही है. आजादी के बाद कांग्रेस से लेकर 1977 में बाम मोर्चा और फिर 2011 में तृणमूल तक का सफर इसी रास्ते से हुआ. इस दौर में ममता बनर्जी एक ऐसी नेता के रूप में उभरी, जिन्होंने खुद सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ी और विरोधियों को पराजित किया.
Read moreडॉक्टर बिटिया के अभिशाप से जल गया ममता दीदी का साम्राज्य, कोलकाता के एक केस ने बदल दिया बंगाल का इतिहास
आज की सुबह पश्चिम बंगाल क लिए कुछ अलग रही. अब बंगाल की धरती सचमुच भगवा हो चुकी है और वहाँ के लोगों की ज़बान पर जय श्री राम का नारा साफ सुनाई दे रहा है. चुनाव परिणामों के बाद आने वाले यह नए दिन बंगाल की किताब में एक नया इतिहास रचने को तैयार खड़े हैं. ऐसे में बंगाल चुनाव में जितनी चर्चा भाजपा की रही, उससे अधिक ध्यान बटोरा उस दिल दहला देने वाली घटना ने जिससे सभी स्तब्ध थे. बात हो रही है कलकत्ता के सरकारी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की जहां 31 वर्षीय एक पीजीटी महिला डॉक्टर, जो अपनी चेस्ट मेडिसिन विभाग में नाइट ड्यूटी पर थी, उसके साथ जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था.
Read moreपांच राज्यों में चुनावी नतीजे आज, पश्चिम बंगाल पर सबकी नजर
देश के पांच राज्यों यानी असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में बीते महीने हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. मतदान की प्रक्रिया अप्रैल के विभिन्न चरणों में पूरी हुई थी, जिसमें असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को तथा तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले गए थे. वहीं, पश्चिम बंगाल में राजनीतिक घमासान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को संपन्न हुआ.
Read moreबंगाल चुनाव 2026: क्या कह रहा वोटिंग प्रतिशत, ममता दीदी लौटेंगी या भाजपा को मिलेगी कमान?
बंगाल में विधानसभा का चुनाव खास हो गया है. पूरे देश की नजर बंगाल के चुनाव परिणाम पर लगी हुई है. वोटिंग हो जाने के बाद भी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में "राजनीतिक युद्ध" जारी है. ममता बनर्जी पूरी तरह से "फाइटर" की भूमिका में हैं. वह लगातार अपने संगठन के लोगों को निर्देश दे रही हैं. मतगणना स्थल की विशेष निगरानी कर रही हैं.
Read more

