बंगाल का फालता विधानसभा सीट: भाजपा एकतरफा जीत की ओर, तो तृणमूल की हालत क्यों हुई पतली

    बंगाल का फालता विधानसभा सीट: भाजपा एकतरफा जीत की ओर, तो तृणमूल की हालत क्यों हुई पतली

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा सीट पर वोटो की गिनती हालांकि अभी जारी है, लेकिन भाजपा एक तरफ़ा जीत की ओर आगे बढ़ रही है. सूचना के मुताबिक 18 चक्र की गिनती के बाद भाजपा 99 हजार वोटो से आगे चल रही है. सीपीएम दूसरे स्थान पर है. कांग्रेस तीसरे स्थान पर है तो टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान को 5914 वोट अब तक मिले है. सभी चक्र की गिनती पूरी होने के बाद शाम तक अंतिम नतीजा घोषित किया जाएगा.

    21 मई  को हुए पुनर्मतदान में 88% मतदान हुआ था

    उल्लेखनीय है कि 21 मई को हुए पुनर्मतदान में फालता विधानसभा में करीब 88% मतदान हुआ था. बता दे कि दक्षिण 24 परगना जिले की सीट पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था. मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ और अनियमितताओं का आरोप लगने के बाद मतदान रद्द कर दिया गया था. इसके बाद 21 मई  को पुनर्मतदान  कराया गया. दरअसल, इस सीट पर तब अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई थी, जब मतदान के दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव मैदान से हट रहे है. ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका स्पष्ट कारण तो नहीं बताया लेकिन उनके इस निर्णय की खूब चर्चा हुई थी. 

    पुनर्मतदान के पहले ही तृणमूल कांग्रेस को लगा था झटका
     
    जहांगीर खान के मैदान से हटने की घोषणा को तृणमूल कांग्रेस को झटका माना जा रहा था. अब उस सीट पर भाजपा की एकतरफ़ा जीत होती दिख रही है. 2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल  कांग्रेस को करारी हार मिली और भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार में आई. सुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाया गया है. अब बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चल रही है. इसको लेकर मुख्यमंत्री अभी हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं. हो सकता है कि फालता विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार का काम शुरू हो, फिलहाल बंगाल की राजनीति पूरी तरह से बदल रही है.



    Related News