Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
रांची में 30 साल पुरानी एक और बस्ती होगी वीरान, निगम ने चिपकाया नोटिस, इलाके में फैली सनसनी
राजधानी रांची के खादगढ़ा–महुआ टोली इलाके में रहने वाले करीब 40 गरीब परिवारों के सामने एक बार फिर बेघर होने का खतरा खड़ा हो गया है. जिन मकानों में ये परिवार पिछले तीन से साढ़े तीन दशक से रह रहे हैं, अब उन्हीं घरों को तोड़ने की तैयारी रांची नगर निगम ने शुरू कर दी है. नगर निगम की ओर से 15 जनवरी तक मकान खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है.
Read moreरांची के बिप्लब बिश्वास बने केबीसी के करोड़पति, 15 साल के संघर्ष के बाद जीता एक करोड़
झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा निवासी बिप्लब बिश्वास ने सोनी टीवी के चर्चित क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में एक करोड़ रुपये जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है. उनका यह खास एपिसोड 30 और 31 दिसंबर को प्रसारित होगा.
Read moreआय से अधिक संपत्ति मामला: IAS विनय चौबे और पत्नी के बयानों में पाया गया बड़ा अंतर, ACB को गुमराह करने का शक
झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही है. जांच के दौरान एसीबी को विनय चौबे और उनकी पत्नी के बयानों में कई विरोधाभास मिले हैं.
Read moreभारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को पदोन्नति, अधिसूचना जारी
झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को पदोन्नति देने का फैसला किया है. कार्मिक विभाग की ओर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस निर्णय के तहत 14 अधिकारियों को विशेष सचिव और तीन अधिकारियों को सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है.
Read moreLPG व उज्ज्वला उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, एक चूक और बंद हो सकती है आपकी सब्सिडी, घर बैठे ऐसे कराएं e-KYC
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है. सरकार ने उज्ज्वला सहित सभी एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) की प्रक्रिया को पूरी तरह नि:शुल्क और बेहद सरल कर दिया है.
Read moreBIG BREAKING: हेमंत कैबिनेट की बैठक समाप्त, 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर
झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन ने की. इसमें प्रस्ताव पारित किए गए. बैठक के दौरान कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहें.
Read moreरांची की वृंदा ग्रीन सोसाइटी में रास्ते को लेकर मचा बवाल, 300 से ज्यादा घरों का रास्ता बंद करने की कोशिश
राजधानी के मोरहाबादी थाना क्षेत्र के कुसुम विहार (रोड नंबर 9) स्थित वृंदा ग्रीन सोसाइटी में बीती रात करीब 300 से अधिक घरों के रास्ते को बंद करने की कोशिश का मामला सामने आया है. सोसाइटी के बिल्डर रिपुंजय सिंह ने इस संबंध में बरियातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
Read moreशादी के समय मायके या ससुराल वाले की तरफ से मिले सोने चांदी के गहनों पर किसका होता है हक, पढ़ें क्या कहता है कानून
Stridhan aur Dahej:कई बार ऐसा देखा जाता है कि लड़की जब ब्याह कर ससुराल आती है तो उसके गहनों पर ससुराल के लोग या पति दावा करने लगते है. अब लड़की को ये समझ में नहीं आता है कि ससुराल और मायके वालों की तरफ से मिले इस गहने पर किसका स्वामित्व होगा
Read moreबड़ी खबर: जेल में अपराधियों का ठुमका और मुश्किल में पड़ गई सरकार! हाइकोर्ट ने कहा ये शर्मनाक और चिंताजनक
राजधानी रांची के होटवार स्थित भगवान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से सामने आए एक वायरल वीडियो ने जेल प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक को कटघरे में खड़ा कर दिया है. शराब घोटाला और जीएसटी घोटाले के आरोपियों का जेल के अंदर खुलेआम डांस करते हुए वीडियो सामने आने के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है. कोर्ट ने इसे गंभीर, शर्मनाक और चिंताजनक बताते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है.
Read morePESA को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई, पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार सशरीर रहें उपस्थित, अगली सुनवाई 13 जनवरी को
पेसा कानून से जुड़ी नियमावली अब तक लागू नहीं किए जाने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार सशरीर अदालत में उपस्थित हुए.
Read more




.jpeg)






