Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
Weather Alert:ठंड से बेहाल हुए झारखंड के लोग, गिरते पारे और बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई टेंशन
Jharkhand weather update:एक तो ठंड की मार ऊपर से बर्फीली हवाओं का सितम झारखंड वासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. राजधानी रांची के कई इलाके में पुरे दिन कनकनी महसुस की जा रही है वही अन्य जिलों की बात की जाए तो वहां का भी हाल कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है
Read moreJharkhand School Holidays : स्कूलों में अगले साल 60 दिन की रहेगी छुट्टी, कैलेंडर हुआ जारी
झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) ने वर्ष 2026 के लिए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक विद्यालयों की एकीकृत अवकाश तालिका जारी कर दी है. इस बार पिछले वर्ष की तुलना में छात्रों और शिक्षकों को अधिक छुट्टियां मिलेंगी. खास बात यह है कि राज्य के पारंपरिक और आदिवासी पर्वों को विशेष प्राथमिकता दी गई है.
Read moreवीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर नमन, सीएम हेमंत सोरेन बोले- उनके विचारों से आगे बढ़ रहा झारखंड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता अमर वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. दोनों ने रांची के जेल मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
Read moreदागी हुई वर्दी! 4 लाख की रिश्वत लेते क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार, मर्डर केस से नाम हटाने की हुई थी डील
भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. हापुड़ क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया. आरोप है कि इंस्पेक्टर एक मर्डर केस में दो आरोपियों के नाम एफआईआर और चार्जशीट से हटाने के बदले पैसे मांग रहा था.
Read moreमंईयां सम्मान योजना में बड़ा अपडेट: अब तक नहीं आई क़िस्त तो कर लें ये काम, खाते में आएंगे पैसे
मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त कुछ जिलों में जारी कर दी गई है. लेकिन अभी भी कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके अकाउंट में सरकार द्वारा भेजी गई राशि नहीं मिली है, जिससे वे काफी निराश और परेशान हैं. लेकिन अब इन महिलाओं को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने उनके लिए एक ज़रूरी निर्देश जारी किया है.
Read moreबड़ी खबर: अब बिना अनुमति नहीं दौड़ेगी विशेष ट्रेन, TOD को लेकर रेलवे ने कसा शिकंजे, नियमों में हुए बदलाव
विशेष ट्रेनों यानी ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) को लेकर भारतीय रेलवे ने कड़े नियम लागू कर दिए हैं. रेलवे बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अब बिना अनुमति कोई भी TOD ट्रेन घोषित या संचालित नहीं की जा सकेगी. एन-रूट यानी रास्ते में पड़ने वाले रेलवे और अंतिम स्टेशन की सहमति के बिना ट्रेन चलाने पर रोक लगा दी गई है.
Read moreरांची नगर निगम चुनाव 2025 में आरक्षण ने पलटा सियासी पासा, दिग्गजों की सीट पर संकट, कई पार्षद हुए चुनावी रेस से बाहर
रांची नगर निगम चुनाव 2025 को लेकर झारखंड में चुनावी माहौल गर्म हो गया है. जिला प्रशासन ने रांची नगर निगम के सभी वार्डों के लिए आरक्षण से जुड़ा गजट जारी कर दिया है. गजट जारी होते ही कई वार्डों में सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं. आरक्षण के कारण एक दर्जन से अधिक वार्डों में राजनीतिक रणनीति नए सिरे से बनाई जा रही है, जिससे निवर्तमान पार्षदों की तैयारियों पर सीधा असर पड़ा है.
Read moreकेंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, झरिया मास्टर प्लान सहित कई अहम मुद्दों पर मंथन
झारखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची स्थित कांके रोड आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान राज्य सरकार, कोल मंत्रालय और कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों के अधिकारियों के बीच कोयला और खनन क्षेत्र से जुड़े कई अहम विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई. बैठक में राज्य में चल रही और प्रस्तावित कोल माइंस परियोजनाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.
Read moreWeather Alert:ठंड से ठिठुर रहे है झारखंड वासी,बाजारों से भी रौनक हुई गायब, पढ़िए आज क्रिसमस पर मौसम का हाल
Jharkhand weather update:कड़ाके की ठंड से पूरा देश परेशान है. वही बिहार, बंगाल और झारखंड की बात की जाए तो यहां की हालत और ज्यादा खराब हो चुकी है.बात अगर झारखंड की हो तो यहां का तापमान 6 डिग्री पहुंच चूका है जिसकी वजह से झारखंड के लोगों का जीना मुहाल हो गया है
Read moreपीएलएफआई में बड़ा एक्शन, जोनल कमांडर ने दो सदस्यों को संगठन से निकाला
उग्रवादी संगठन पीपल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के भीतर बुधवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला. संगठन के जोनल कमांडर राजेश यादव ने आधिकारिक बयान जारी कर दो प्रमुख सदस्यों अखिलेश गोप और हरियर महतो को संगठन से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है. इस फैसले के बाद संगठन के अंदरखाने में हलचल तेज हो गई है.
Read more











