Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
नये साल से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं को देंगे तोहफा, 30 दिसंबर को सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
नए साल से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के करीब 2015 युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. ये सभी अभ्यर्थी झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल)-2023 में सफल हुए हैं. मुख्यमंत्री 30 दिसंबर को दोपहर दो बजे मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.
Read moreराशन कार्डधारी ध्यान दें! अब 5 किलो के जगह 2 किलो मिलेंगे चावल, जानिए सरकार ने क्यो लिया ये बड़ा फैसला
राशन कार्ड से अनाज लेने वालों के लिए बड़ी खबर है. नए साल यानी जनवरी 2026 से केंद्र सरकार जन-वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण के नियमों में अहम बदलाव करने जा रही है. इस फैसले का सीधा असर देशभर के करोड़ों राशन कार्ड धारकों पर पड़ेगा. भारत सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत गेहूं और चावल के वितरण अनुपात में बदलाव किया है.
Read moreमंईयां सम्मान योजना : बचे हुए जिलों में भी लाभुकों के खाते में पहुंची 16वीं किस्त, अब जानिए 17वीं किस्त को लेकर ताजा अपडेट
मंईयां सम्मान योजना के बचे हुए जिलों के लाभुकों के खाते में 16वीं किस्त भेज दी गई है. अब केवल दिसंबर महीने की किस्त बाकी है, जिसे जारी करने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है. महिला बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग के अनुसार राज्य के 24 में से 20 जिलों में 23 दिसंबर से ही राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी.
Read moreबड़ी जिम्मेदारी: झारखंड कैडर के IPS अमोल होमकर CRPF में आईजी नियुक्त
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड कैडर के 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. मंत्रालय के आदेश के अनुसार, अमोल होमकर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में महानिरीक्षक (IG) के पद पर नियुक्त किया गया है.
Read moreआज ही कर लें Aadhaar से जुड़ा ये काम, वरना नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी, ये है आसान प्रक्रिया
LPG e-KYC:उज्जवला योजना के लाभुको के लिए सरकार की ओर से एक बड़ी राहत देने वाली खबर है.जहां अब बायोमेट्रिक आधारित प्रमाण पत्र यानी ई- केवाईसी की प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री कर दी गई है
Read moreराज्य में शीतलहर का कहर, सीएम ने की राज्यवासियों से सतर्क रहने की अपील
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सभी राज्यवासियों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मौजूदा मौसम में अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सबसे अधिक जरूरी है.
Read moreझारखंड में निकाय चुनाव की उलटी गिनती शुरू! इस महीने में हो सकता है मतदान, प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी
झारखंड में लंबे समय से अटके नगर निकाय चुनाव को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. राज्य निर्वाचन आयोग ने उपायुक्तों की अनुशंसा के आधार पर बड़े स्तर पर प्रशासनिक नियुक्तियों की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके साथ ही चुनावी ढांचे को दुरुस्त करने की प्रक्रिया लगभग पूरी मानी जा रही है. आयोग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फरवरी–मार्च 2026 के बीच नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है.
Read moreIAS विनय चौबे से जुड़े कारोबारियों पर ACB का शिकंजा, श्रवण जालान और नवीन पटवारी से होगी पूछताछ
झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सस्पेंडेड आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच तेज कर दी है. शराब घोटाला, वन भूमि और सेवायत भूमि से जुड़े मामलों के साथ आय से अधिक संपत्ति की जांच कर रही एसीबी अब उनके करीबी माने जाने वाले दो कारोबारियों से पूछताछ करने जा रही है.
Read moreBREAKING: प्रेमिका पर गोली चलाने के बाद युवक ने खुद को किया शूट, वीडियो बनाकर फैलाई दहशत
राजधानी रांची से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. शुक्रवार सुबह खलारी स्थित केडीएह ग्राउंड के पास एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और इसके बाद घर जाकर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी. घटना से पहले युवक द्वारा बनाए गए एक वीडियो की भी चर्चा हो रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
Read moreBIG BREAKING: राजधानी रांची के अरगोड़ा स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी
रांची के पुराना अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई।
Read moreWeather Alert:ठंड से बेहाल हुए झारखंड के लोग, गिरते पारे और बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई टेंशन
Jharkhand weather update:एक तो ठंड की मार ऊपर से बर्फीली हवाओं का सितम झारखंड वासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. राजधानी रांची के कई इलाके में पुरे दिन कनकनी महसुस की जा रही है वही अन्य जिलों की बात की जाए तो वहां का भी हाल कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है
Read more












