Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे महेश शरदचंद्र सोनक
मुंबई हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की प्रक्रिया पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है. सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है. मौजूदा मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान आठ जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद जस्टिस सोनक के कार्यभार संभालने की संभावना है.
Read moreBREAKING: इस साल की आखिरी कैबिनेट बैठक 23 दिसंबर को, लिए जाएंये कई अहम फैसले
इस साल की आखिरी कैबिनेट बैठक 23 दिसंबर को बुलायी गई है. इस बैठक में कई अहम फैसले पर मुहर लगने की उम्मीद है. रांची–कैबिनेट सचिवालय और मॉनिटरिंग विभाग (कोऑर्डिनेशन) ने अधिसूचना जारी कर झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दी है.
Read moreबड़ी खबर: राज्यपाल की मंजूरी के बाद गिग श्रमिक कल्याण बोर्ड का रास्ता साफ, अब जोमैटो-स्विगी से कैब ड्राइवर तक को मिलेगी सुरक्षा
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गिग श्रमिक (पंजीकरण और कल्याण) विधेयक 2025 को स्वीकृति दे दी है. इस मंजूरी के साथ ही राज्य में गिग श्रमिकों के पंजीकरण और उनके हितों की रक्षा के लिए गिग श्रमिक कल्याण बोर्ड के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है. इस कानून के लागू होने से राज्य के 50 हजार से अधिक गिग वर्कर लाभान्वित होंगे. इनमें जोमैटो, स्विगी, अमेजन से जुड़े डिलीवरी पार्टनर, कैब चालक और अखबार हॉकर जैसे श्रमिक शामिल हैं.
Read moreWeather Alert:कोहरे की चादर में लिपटा झारखंड, अगले 3 दिनों तक इन जिलों में अलर्ट, रहें सावधान
Jharkhand weather update:झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकाशं जिलों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा गया. वही मौसम विभाग की ओर से आज भी 10 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट जारी किया गया है
Read moreराष्ट्रपति की मौजूदगी में होगा NIT जमशेदपुर का दीक्षांत समारोह, सीएम हेमंत सोरेन को भी मिला समारोह का न्यौता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान NIT जमशेदपुर के निदेशक प्रो. डॉ. गौतम सूत्रधर ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर निदेशक ने मुख्यमंत्री को NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण सौंपा.
Read moreपेसा नियमावली: अवमानना मामला में सचिव हाईकोर्ट में हुए पेश, अगली सुनवाई में भी रहना होगा सशरीर उपस्थित
पेसा कानून से जुड़ी नियमावली अब तक लागू नहीं किए जाने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार स्वयं अदालत में उपस्थित हुए. अदालत ने उनसे स्पष्ट रूप से पूछा कि पेसा अधिनियम से संबंधित नियमावली को कैबिनेट के समक्ष रखा गया है या नहीं.
Read moreरांची के इन इलाकों में 20 दिसंबर को लागू रहेगी निषेधाज्ञा, अनुमंडल दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा 20 दिसंबर को सहायक लोक अभियोजक (सीधी भर्ती) की प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसे रांची के 27 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराया जाएगा.
Read moreJSSC की बड़ी भर्ती, पारा मेडिकल के 53 पदों पर इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पारा मेडिकल स्टाफ के कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के तहत महिला नर्स, पुरुष नर्स, फार्मासिस्ट, मेल और फीमेल हेल्थ वर्कर, कंपाउंडर, ड्रेसर और एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
Read moreरांची: सीमेंट कारोबारी पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, साजिशकर्ता की तलाश तेज
रांची के कटहल मोड़ के पास सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रांची पुलिस ने इस वारदात में सीधे तौर पर शामिल एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी का नाम चंदन बताया जा रहा है, जिसे रांची से ही दबोचा गया है.
Read moreWeather Alert:आने वाले अगले तीन दिनों के अंदर झारखंड में और बढ़ेगी ठंड,पढ़े IMD का ताजा अपडेट
Jharkhand weather update:झारखंड में कडाके की ठंड पड़ रही है. जिसकी वजह से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. आलम यह है कि ठंड और शीतलहरी की वजह से लोग सुबह 8:00 बजे के बाद ही घर से बाहर निकल पा रहे है
Read more



.jpeg)







