Ramgarh, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ramgarh, Jharkhand.
- City: Ramgarh, Jharkhand
रामगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: राहुल दुबे गैंग के 7 अपराधी हथियार और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार
रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के पतरातू अनुमंडल क्षेत्र में लंबे समय से रंगदारी और लेवी मांगकर दहशत फैलाने वाले राहुल दुबे गैंग के सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा गोलियां, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पूरे मामले की जानकारी रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस वार्ता कर दी.
Read moreरामगढ़: पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, गांव में पसरा मातम
रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डिफेन्स रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन में कार्यरत एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
Read moreबड़ी खबर : रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, दामोदर नदी में तीन बच्चे डूबे
Ramgarh news:रामगढ़ के दामोदर नदी में बड़ा हादसा सामने आया है.जहां नहाने के दौरान तीन बच्चे नदी के तेज बहाव में डूब गए, जिसमे एक बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया, जबकि दो बच्चे अभी भी लापता है.दोनों को खोजने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है
Read moreजयमाला के बाद अचानक गायब हुई दुल्हन, दूल्हे समेत बारातियों के उड़े होश,जानिए कहां का है मामला
रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह की खुशियां अचानक तनाव में बदल गई क्योंकि वरमाला की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन अचानक लापता हो गई.
Read moreरामगढ़ में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, हजारों लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार
रामगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोला थाना क्षेत्र में चल रहे एक बड़े अवैध शराब निर्माण गिरोह का पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने बंद घर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, शराब बनाने की सामग्री, रेपर और उपकरण बरामद किए हैं
Read moreरजरप्पा ज्वेलरी दुकान डकैती कांड में बड़ी कार्रवाई, दंपति गिरफ्तार, सोना-चांदी बरामद
Ramgarh jwellery shop lootkand : रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वेलरी दुकान में 21 अप्रैल को हुई डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार दंपति के पास से सोना और चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए है
Read moreरामगढ़ में अचानक तेज आंधी और तूफान आने से यातायात ठप, लोगों को हुई समस्या
झारखंड के रामगढ़ जिले में कल देर रात मौसम ने अचानक करवट ले लिया था.तेज बारिश के साथ आंधी तूफान भी काफी ज्यादा देखने को मिला ,जिसके कारण जनजीवन को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है.इसी बीच टायर मोड़ स्थित होटल सत्कार के पास NH33 पर एक बड़ा पेड़ गिर गया जिसके कारण रास्ते पर काफी लंबी जाम लग गई.
Read moreझारखंड में शुरू हुआ बंगाल का जश्न, BJP बढ़त पर रामगढ़ के सुभाष चौक पर उड़े रंग-गुलाल
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लगातार बढ़त के बीच झारखंड के रामगढ़ में जश्न का माहौल देखने को मिला. शहर के सुभाष चौक पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी जाहिर की.
Read moreरामगढ़ में रिंग सेरेमनी के दौरान बड़ा हादसा,दीवार गिरने से दुल्हन समेत चार बच्चे गंभीर
रामगढ़ जिला के भदानी नगर ओपी क्षेत्र में रिंग सेरेमनी की खुशियां चीख पुकार में बदल गई. अचानक होटल की एक दीवार का हिस्सा ढह गया. जिसमें लड़की समेत चार बच्चे दब गए. जिन्हे आनन फानन में स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. जहां सभी की हालत गंभीर बनी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
Read moreरजरप्पा मंदिर के विकास कार्यों को लेकर DC ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Rajrappa mandir: रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर के प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर आज जिला प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया
Read moreरजरप्पा ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, गहने बरामद
Ramgarh News Today:रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को हुई ज्वेलरी दुकान डकैती मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में अब तक कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है
Read moreरामगढ़ में हथियार के बल पर आभूषण दुकान में एक करोड़ के सोना चांदी की लूट,दो लूटेरे को ग्रामीणों ने पकड़ा
नकाबपोश 6 अपराधियों ने दिन दहाड़े एक आभूषण दुकान में करोड़ों रुपये के सोना चांदी की लूट की है. जिसमें दो लूटेरो को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. लेकिन अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए.घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. मामला रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर स्थित रजरप्पा मोड़ पर शिव शंकर ज्वेलर्स की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे है.
Read moreरामगढ़ को मिला नया डीसी : ऋतुराज ने संभाली कमान,विकास को दी प्राथमिकता
रामगढ़ जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में IAS अधिकारी ऋतुराज ने शनिवार कोपदभार ग्रहण किया. समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने उन्हें प्रभार सौंपा.
Read more




