रामगढ़ में हथियार के बल पर आभूषण दुकान में एक करोड़ के सोना चांदी की लूट,दो लूटेरे को ग्रामीणों ने पकड़ा  

    रामगढ़ में हथियार के बल पर आभूषण दुकान में एक करोड़ के सोना चांदी की लूट,दो लूटेरे को ग्रामीणों ने पकड़ा

    रामगढ़(RAMGARH):जिले में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. नकाबपोश 6 अपराधियों ने दिन दहाड़े एक आभूषण दुकान में करोड़ों रुपये के सोना चांदी की लूट की है. जिसमें दो लूटेरो को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. लेकिन अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए.घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. मामला  रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर स्थित रजरप्पा मोड़ पर शिव शंकर ज्वेलर्स  की है.  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे है.  

    बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े हथियार के बल पर करीब एक करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है.  जानकारी के अनुसार अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और हथियार का भय दिखाकर सोने-चांदी के आभूषण व नगद लूटकर भागने लगे.  इसी दौरान स्थानीय लोगों को घटना की भनक लग गई और उन्होंने दो अपराधियों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल अपराधियों को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया.

    रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने बताया कि इस घटना में कुल छह अपराधी शामिल थे, जिनमें से चार आभूषण और नगद लेकर फरार हो गए हैं.  उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत का माहौल है और उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

    रिपोर्ट: अनुज कुमार  

     

     



    Related News