बड़ी खबर : रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, दामोदर नदी में तीन बच्चे डूबे

    बड़ी खबर : रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, दामोदर नदी में तीन बच्चे डूबे

    रामगढ़ (RAMGARH): रामगढ़ के दामोदर नदी में बड़ा हादसा सामने आया है.जहां नहाने के दौरान तीन बच्चे नदी के तेज बहाव में डूब गए, जिसमे एक बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया, जबकि दो बच्चे अभी भी लापता है.दोनों को खोजने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है.

    घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज

    जानकारी के अनुसार लापता बच्चों में मेन रोड निवासी बबलू सोनकर का 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस और नया बस स्टैंड के पास रहने वाले दीपक वर्मा का 15 वर्षीय पुत्र वैभव कुमार शामिल है. तीसरे बच्चे को बचाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    गोताखोरों की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी

    घटना दामोदर नदी के गढ़बांध के समीप की बताई जा रही है.मौके पर प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है.

    रिपोर्ट-अनुज कुमार



    Related News