टीनपी डेस्क (TNP DESK):तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत हुई. जिसका असर झारखंड तक दिख रहा है. प्रदेश में जश्न का माहौल है. पहली बार बंगाल में भाजपा का झण्डा बुलंद हुआ. ऐसे में अब झारखंड के नेता इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के साथ तीनों राज्य की जनता को दे रहे है. इसी कड़ी में भाजपा नेता पूर्व मंत्री कमलेश सिंह और युवा नेता सूर्या सिंह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए इस जीत को जनता की जीत बताया है.
पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने बंगाल में इतिहासिह जीत पर कहा कि भाजपा जात नहीं जमात की राजनीति करती है. बंगाल में यह जीत बता रही है कि अब जनता दीदी से ऊभ चुकी थी. वोट प्रतिशत ही काफी कुछ बया कर रहा था. जनता ने इस बार डर और खौफ से बाहर आकार मतदान किया. जिसका नतीजा सबके सामने है. बंगाल अब विकास के रास्ते पर दौड़ेगा.
कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जन-जन के विश्वास, राष्ट्रवाद और विकास की जीत है. उन्होंने आगे कहा कि बंगाल जैसे रणनीतिक क्षेत्र में कमल का खिलना राष्ट्र की सुरक्षा और अटूट भरोसे का प्रतीक है. कमलेश सिंह ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम को दिया है. यह विजय अब राष्ट्र सेवा और विकास के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी लेकर आई है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने सभी देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया.
वहीं पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर झारखंड के युवा नेता सूर्या सिंह ने भी पीएम मोदी को हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने अपने फेसबूक पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक परिणाम नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद और जनविश्वास की जीत है. उन्होंने जोर दिया कि बंगाल की संवेदनशीलता और रणनीतिक महत्ता को देखते हुए पीएम मोदी का मजबूत नेतृत्व क्षेत्र की सुरक्षा और विकास के लिए अनिवार्य है. उनके अनुसार, यह विजय अवैध घुसपैठ पर लगाम लगाने और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है.

