जमशेदपुर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत पर बवाल, घंटो सड़क जाम

    जमशेदपुर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत पर बवाल, घंटो सड़क जाम

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): सड़क हादसे में 2 युवकों के मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया. टाटा - पटमदा मुख्य मार्ग को दोनों युवकों के शव के साथ जाम कर दिया. उचित मुआवजा मिलने के आश्वासन के बाद बुधवार देर रात जाम हटा. पटमदा सीओ और थाना प्रभारी ने मृतकों के परिजनों से वार्ता की और जाम खुलवाया. जाम खुलने के बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली. हंगामे और प्रदर्शन के दौरान करीब 6 घंटे तक टाटा-पटमदा मुख्य सड़क जाम रहा. मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र का है. 


    सीओ ने दिया 25- 25 हजार रुपए
    मौके पर पहुंचे सीओ ने मृतकों की आश्रितों तत्काल 25-25 हजार रुपए दिए. शेष सरकारी सहायता राशि बाद में उपलब्ध में कराने की बात कही. जबकि ट्रेक्टर मालिक से थाना में बैठक कर भी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों ने सड़क से शवों को हटाया. पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर सीधे पटमदा पहुंचे और मुआवजा की मांग पर सड़क जामकर दिया.

    ट्रैक्टर की चपेट में आई थी बाइक 
    पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर निवासी सुमित सिंह सरदार और पटमदा निवासी सुखदेव सरदार की मंगलवार को रात सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी. उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई थी. घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला था. ट्रैक्टर पुलिस ने खेत से बरामद किया था. घटना पटमदा थाना क्षेत्र के ठनठनी घाटी के पास मंगलवार की देर रात हुई थी. 



    Related News