जमशेदपुर के आसमान में अचानक फाइटर जेट की गूंज से चौंके लोग, बढ़ा चर्चाओं का दौर

    जमशेदपुर के आसमान में अचानक फाइटर जेट की गूंज से चौंके लोग, बढ़ा चर्चाओं का दौर

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सोनारी और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह करीब 11:25 बजे अचानक तेज गर्जना सुनाई दी, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए दहशत और उत्सुकता का माहौल बन गया.लोगों ने जब आसमान की ओर देखा तो उन्हें एक नहीं, बल्कि दो फाइटर जेट बेहद कम ऊंचाई पर तेज रफ्तार से उड़ते नजर आए. इस अप्रत्याशित दृश्य ने स्थानीय लोगों को चौंका दिया और देखते ही देखते यह चर्चा का विषय बन गया.

    लोगों ने मोबाइल से बनाया वीडियो 

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों लड़ाकू विमान सामान्य उड़ान से अलग तरीके से काफी नीचे उड़ रहे थे, जिससे ऐसा प्रतीत हुआ मानो वे किसी विशेष परिस्थिति में हो.कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाने की भी कोशिश की, जबकि कुछ देर तक लोगों में अनहोनी की आशंका भी बनी रही.ताजा जानकारी के मुताबिक, ये फाइटर जेट अपने निर्धारित मार्ग से भटक गए थे और गलती से दूसरे एयरस्पेस में प्रवेश कर गए. जैसे ही यह स्थिति सामने आई, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और संबंधित कंट्रोल रूम तुरंत सक्रिय हो गया.

    कुछ समय के लिए शहरवासियों के बीच हलचल

    सूत्रों का कहना है कि कंट्रोल रूम ने रेडियो सिग्नल के माध्यम से दोनों विमानों से संपर्क स्थापित किया और उन्हें सही दिशा में लौटने के निर्देश दिए.निर्देश मिलते ही दोनों फाइटर जेट्स ने अपनी दिशा बदली और सुरक्षित रूप से अपने निर्धारित एयरस्पेस की ओर लौट गए.हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक वायुसेना या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.फिलहाल सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना मानवीय भूल या तकनीकी नेविगेशन से जुड़ी हो सकती है. बावजूद इसके, इस घटना ने कुछ समय के लिए शहरवासियों के बीच हलचल जरूर पैदा कर दी.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news