Dhanbad, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Dhanbad, Jharkhand.
- City: Dhanbad, Jharkhand
Bengal Election : बंगाल में मतदान शुरू,झारखंड के बॉर्डर इलाके में सुरक्षा सख्त
धनबाद: झारखंड में पश्चिम बंगाल से सटे इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. गुरुवार को पश्चिम बंगाल के 152 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है.
Read moreनिजी स्कूलों की मनमानी पर धनबाद डीसी हुए सख्त,किताब कॉपी विशेष जगह से लेने को बाध्य नहीं कर सकते स्कूल
उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को जिले के सभी निजी विद्यालयों के साथ बैठक आयोजित की गई. इसमें उनको झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधित) अधिनियम, 2017 के नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया.
Read moreबाघमारा के भाजपा विधायक सहित अन्य पर मारपीट के मामले में आरोप तय, बढ़ सकती है मुश्किलें!
बाघमारा के भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो उर्फ शरद महतो के खिलाफ बुधवार को धनबाद के एमपी एमएलए विशेष अदालत में आरोप गठित हुआ
Read moreबंगाल चुनाव 2026:केवल सत्ता नहीं,सांसद अभिषेक बनर्जी का भी राजनीतिक भविष्य क्यों तय करेगा चुनाव !
पश्चिम बंगाल का चुनाव ऐतिहासिक होने की ओर बढ़ रहा है. केवल दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण का चुनाव गुरुवार यानी 23 अप्रैल को होगा. इसमें 152 सीटों पर वोटर अपना वोट डालेंगें. दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. पहले चरण में 16 जिलों के 152 सीटों पर मतदान होगा.
Read moreधनबाद में फिर भू-धंसान का कहर, टांडाबाड़ी बस्ती 4 फीट धंसी, खुले आसमान तले रहने को लोग मजबूर
जिले के खतरनाक भू-धंसान क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जिंदगी एक बार फिर दहशत के साये में आ गई है. सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित टांडाबाड़ी बस्ती में बुधवार सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच अचानक जमीन धंसने की बड़ी घटना सामने आई. इस हादसे में पूरी बस्ती करीब 4 फीट तक नीचे धंस गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए.
Read moreइश्तेहार चिपकाने धनबाद पहुंची बिहार पुलिस, दरवाजे पर ही मिल गया 10 साल से फरार आरोपी, जानिए बैंक डकैती की पूरी कहानी!
बिहार पुलिस तो धनबाद आई थी, आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाने, लेकिन आरोपी का संयोग ऐसा बिगड़ा कि वह पुलिस के सामने ही पड़ गया. फिर क्या था, पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. मामला दिलचस्प इसलिए हो गया कि बिहार के कैमूर जिले में 10 साल पहले दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में हुई डकैती के मामले में बिहार पुलिस आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाने धनबाद के चासनाला पहुंची थी.
Read moreCMPFO:कोल इंडिया के पांच लाख रिटायर्ड कर्मियों की क्यों हो गई है नींद हराम,अब आगे क्या !
कोल इंडिया में कार्यरत कर्मियों की संख्या लगभग 2.10 लाख है, तो रिटायर्ड कर्मियों की संख्या 5 लाख के करीब पहुंच गई है. नतीजा है कि कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (सीएमपीएफओ) पर भारी दबाव बढ़ गया है. फंड की कमी का बोझ बढ़ता जा रहा है. हर साल लगभग 240 करोड रुपए की कमी हो रही है. यह संस्थान के लिए गंभीर स्थिति कही जा सकती है.
Read moreसैफी खोलेगा पुलिस के हाथ लगी "डायरी" के राज़, बेनकाब होंगें सफेदपोश और गैंग्स के मददगार!
Prince Khan Right Hand 'Major': प्रिंस खान गिरोह के पुलिस की गिरफ्त में आए "राइट हैंड" सैयद अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर के खिलाफ केवल धनबाद में ही नहीं बल्कि रांची, पलामू, जमशेदपुर पश्चिम बंगाल में भी मुकदमे दर्ज हैं. धनबाद पुलिस के रिकॉर्ड में इसके खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन अनुसंधान के क्रम में कई मामलों में इसके नाम आए हैं.
Read moreअजब-गजब: पिता की मौत के दो साल बाद जन्मा बेटा, खुला ऐसा खौफनाक राज़, जिसे जान माथा पीट लेंगे आप
धनबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पिता की मौत के 2 साल बाद बेटे का जन्म हुआ है. यह हम नहीं कह रहे हैं, नगर निगम में जमा किए गए रिकॉर्ड्स बता रहे हैं. यह अलग बात है कि नगर निगम ने इस आवेदन को खारिज कर दिया है. लेकिन मामला लोगों की जुबान पर चढ़ गया है.
Read moreBig Update:कुख्यात प्रिंस खान गिरोह का" टेरर "सैफी भेजा गया आसनसोल जेल,धनबाद पुलिस रिमांड पर लाने की तैयारी में!
प्रिंस खान गैंग का" थिंक टैंक" सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर को आसनसोल जेल भेज दिया गया है. धनबाद पुलिस अब उसे रिमांड पर धनबाद लाने की तैयारी में है. सैफी को निरसा के अंकुर बायो केम फैक्ट्री के मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में आसनसोल जेल भेजा गया है
Read moreबिहार : विधायक दल का नेता चुनने में नीतीश कुमार ने क्यों नहीं की देरी ,किस समीकरण से श्रवण कुमार बने नेता!
विधायक श्रवण कुमार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने विधायक दल का नेता चुना है. श्रवण कुमार नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आते हैं. नालंदा विधानसभा से वह 31 साल से लगातार विधायक हैं. उनकी गिनती नीतीश कुमार के सबसे विश्वास पात्र नेताओं में होती है.
Read moreकतरास राजबाड़ी में शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, घर हुआ खाक, लाखों का नुकसान
जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित राजबाड़ी ग्वाला पार्टी में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग ने एक घर को पूरी तरह तबाह कर दिया. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. स्थानीय लोगों ने शुरुआती प्रयास में आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के सामने उनकी कोशिशें नाकाम रहीं.
Read more













