धनबाद: झारखंड में पश्चिम बंगाल से सटे इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. गुरुवार को पश्चिम बंगाल के 152 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में की विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू है. तमिलनाडु की 234 सीटों पर आज उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का वोटर आज फैसला करेंगे. पश्चिम बंगाल की बची 142 सीटों के लिए मतदान 29 अप्रैल को होगा. केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 मई को होगी. धनबाद से सटे बॉर्डर के इलाकों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है. हर आने जाने वालों की जांच चल रही है. बता दें कि लंबे समय के बाद बंगाल में दो चरण में चुनाव हो रहा है. पहले चरण का चुनाव आज हो रहा है जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. जानकारी के अनुसार 2001 के बाद पहली बार बंगाल में दो चरणों में मतदान हो रहा है. 2021 में 8 चरणों में मतदान हुआ था.


