अब झारखंड में सर्पदंश पर लगेगा लगाम, इन बड़े मेडिकल संस्थानों को मिली जिम्मेदारी 

    अब झारखंड में सर्पदंश पर लगेगा लगाम, इन बड़े मेडिकल संस्थानों को मिली जिम्मेदारी

    देवघर(DEOGHAR): झारखंड में हर साल सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए अब एक बड़ी पहल शुरू की जा रही है.देश की प्रमुख स्वास्थ्य अनुसंधान संस्था Indian Council of Medical Research (ICMR) ने सर्पदंश से बचाव और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से SARPA (Snakebite Awareness, Response Prevention Action) नाम के एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है.

    झारखंड समेत देश के सात राज्यों में काम किया जाएगा

     इस प्रोजेक्ट के तहत झारखंड समेत देश के सात राज्यों में काम किया जाएगा.इन राज्यों में झारखंड के अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, हिमाचल प्रदेश और केरल शामिल है. झारखंड में इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी All India Institute of Medical Sciences Deoghar को सौंपी गई है, जो इस अभियान का नेतृत्व करेगा.

    सर्वदंश को लेकर लोगों को किया जाएगा जागरूक

    प्रोजेक्ट के तहत देवघर जिले के दो प्रखंड देवघर और मोहनपुर को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है. अगले चार वर्षों तक इन क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाओं को कम करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए जमीनी स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा. इसमें लोगों को यह बताया जाएगा कि सर्पदंश से कैसे बचा जा सकता है, और यदि किसी को सांप काट ले तो तुरंत क्या.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा



    Related News