देवघर(DEOGHAR):देवघर पुलिस ने एक लूटेरे गैंग का खुलासा किया है. जिसमें लूटेरे फार्च्यूनर से घूम कर राह चलते मालवाहक वाहन को निशाना बनाते थे.लेकिन अब देवघर पुलिस ने इस गैंग के चार अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया. इस पूरे मामले का खुलासा देवघर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने प्रेस वार्ता कर किया.
बता दे कि पुलिस ने लुटेरा गैंग के 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लुटेरों ने इसी माह की 23 तारीख की देर रात रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से फ्रीज़ लोड मैजिक गाड़ी जब गोड्डा की ओर जा रहा थी. तभी देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के समीप लुटेरों ने गाड़ी को लूटने का कोशिश किया. लुटेरे उजले रंग की फार्च्यूनर और बाइक गाड़ी पर थे.कई किलो मीटर पहले फार्च्यूनर से मैजिक का पीछा किया. इसके बाद लुटेरा ने मालवाहक गाड़ी को ओवरटेक कर लूटने का प्रयास किया.
तभी लुटेरों में से एक ने पिस्टल निकाल कर गाड़ी चालक को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया. मालवाहक गाड़ी चालक ने जब विरोध किया तो अचानक लुटेरे के पिस्टल से गोली चल गई. जिसमें गोली ड्राइवर को ना लग कर लूटेरे को ही लग गई. जिसके बाद आनन फानन में लुटेरों ने अपने घायल साथी को फार्च्यूनर में बैठा कर सदर अस्पताल पहुंचाया. और वहां से छोड़कर कर फ़रार हो गए. घायल का इलाज के दौरान मौत हो गय.इस बीच पूरे मामले में मैजिक ड्राइवर ने पुलिस को पूरी कहानी बताई जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की.
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रवीण पुष्कर ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जल्द उद्भेदन करने का निर्देश दिया. गठित टीम ने 4 लुटेरों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी ने बताया कि इस कांड ने 6 अपराधी शामिल थे जिसमें 4 की गिरफ्तारी जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र से हुई है. जबकि एक की मौत और बाकी की तलाश जारी है. एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि गिरफ्तार सभी लुटेरे 22 से 26 वर्ष के बीच के है. जिनके पास से घटना में शामिल देश पिस्टल,1 मैगजीन,3 जिंदा कारतूस,1 खोखा, उजला रंग का फार्च्यूनर,मोटरसाइकिल, नगद और मोबाइल बरामद हुई है।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों के आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.


