देवघर में चोरो का आतंक, गाड़ी में सो रहे श्रद्धालु का मोबाइल उड़ाया, सीसीटीवी में कैद हुआ वारदात

    देवघर: बाबानगरी देवघर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास का है, जहां गाड़ी में सो रहे एक श्रद्धालु का मोबाइल चोरी कर लिया गया। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है.

    जानकारी के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी प्रभात कुमार देवघर दर्शन के लिए आए थे. उन्होंने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वे रात में अपनी चारपहिया गाड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान तड़के करीब 3:30 बजे एक अज्ञात चोर ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया.
    CCTV फुटेज के मुताबिक, आरोपी पहले गाड़ी के पास पहुंचकर रेकी करता है और दरवाजा खोलकर अंदर झांकता है. पहली बार कुछ हाथ नहीं लगने पर वह दोबारा आता है और इस बार गाड़ी के अंदर रखा मोबाइल लेकर फरार हो जाता है.
    पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है.

    लोगो से अपील:
    देवघर आने वाले श्रद्धालुओं से पुलिस और प्रशासन ने अपील की है कि वे अपने कीमती सामानों को लेकर सतर्क रहें, खासकर वाहन में सोते समय दरवाजे लॉक रखें और आसपास की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें.

     



    Related News