कौन थीं मां लक्ष्मी की बड़ी बहन? और क्यों नहीं होती उनकी पूजा?
दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा हर घर में होती है. लोग सुख, शांति और धन-समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी का स्वागत करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां लक्ष्मी की एक बड़ी बहन भी थीं, जिनका नाम देवी अलक्ष्मी था? मान्यता है कि उनका जन्म समुद्र मंथन के दौरान हुआ था. उन्हें गरीबी, दुख और अशांति का प्रतीक माना जाता है. आखिर क्यों उनकी पूजा नहीं होती और क्या है इससे जुड़ी पौराणिक कथा? आइए जानते हैं.















