धनतेरस की रात यम का दीया जलाना क्यों है खास? जानें सही समय, दिशा और इससे जुड़ी मान्यता
दिवाली से पहले धनतेरस के दिन घरों में दीप जलाने की परंपरा है. इसी दिन यमराज के नाम से भी एक विशेष दीपक जलाया जाता है, जिसे यम दीपदान कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दीपक को जलाने से परिवार पर यमराज की कृपा बनी रहती है और घर के सदस्यों की लंबी उम्र की कामना पूरी होती है. इसे अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति की प्रार्थना से भी जोड़ा जाता है. आइए जानते हैं यम का दीया जलाने का महत्व, सही समय, दिशा और इसकी पूरी विधि.













