Weather Alert:ठंड से बेहाल हुए झारखंड के लोग, गिरते पारे और बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई टेंशन


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):एक तो ठंड की मार ऊपर से बर्फीली हवाओं का सितम झारखंड वासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. राजधानी रांची के कई इलाके में पुरे दिन कनकनी महसुस की जा रही है वही अन्य जिलों की बात की जाए तो वहां का भी हाल कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है जहां ठंड की वजह से सुबह 8:9 बजे तक लोग घर से बाहर निकलने से पहले सोच रहे है तो वही शाम के चार-पांच बजते ही लोग घर में दुबक जा रहे है.जिसकी वजह से सड़क पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है. ऐसे में चलिए जान लेते है आज यानी शुक्रवार के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.
ठंडी बर्फीली हवाओं की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त
आपको बता दें कि ठंडी बर्फीली हवाओं की वजह से एक तरफ जहां आम जीवन अस्त-व्यस्त है तो वहीं खास कर झारखंड के किसान भाइयों को परेशानियाँ का सामना करना पड़ रहा है जहां खेतो में सब्जी की फसल बरबाद हो ही रही है तो दूसरी तरफ उन किसानों को भी काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिन्होने मवेशी रखा है. एक तो उन्हें ठंड से भी बचाना है दूसरी तरफ उनके चारे का भी जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है.
इन जिलों में शीतलहरी को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से ठंड को लेकर लोगों को हिदायत दी जा रही है ताकि किसी की भी ठंड से तबीयत खराब ना हो वही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज यानी शुक्रवार के दिन झारखंड की राजधानी रांची समेत रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पश्चिमी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा.जिससे लोगों को बचकर रहना है और बिना का घर से बाहर निकलना नहीं है.
पढ़े कोल्हान प्रमंडल के जिलों का हाल
वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की जाए तो यहां भी बर्फीली हवाओं ने लोगों की हांड कपा दी है.आलम यह है कि सुबह के 8:00 बजे तक लोग बिस्तर से बाहर नहीं निकल रहे है तो वहीं जिनको सुबह ड्यूटी पर जाना है उन्हें भी परेशानी हो रही है.वही स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी ठंड में काफी ज्यादा तबाह है.हालांकी 10:00 बजे के बाद धूप निकलते ही यहां लोग राहत महसूस कर रहे है लेकिन शाम 4:00 5:00 बजे के बाद फिर बर्फीली हवाएं लोगों को सता रही है.
पिछले 24 घंटे के दौरान फिर गिरा झारखंड का पारा
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है तो वही न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री जा सकता है.
4+