Pakur, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Pakur, Jharkhand.
- City: Pakur, Jharkhand
पाकुड़: नदी में तैरता मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बसलोई नदी के कौशिक घाट से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों को नदी में एक अज्ञात शव तैरता दिखा. जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर अमड़ापाड़ा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला.
Read moreपाकुड़: अमड़ापाड़ा में बीजीआर माइनिंग कंपनी से 50 लाख की रंगदारी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Pakur news:पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बीजीआर माइनिंग कंपनी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, 14 मई की रात बीजीआर कंपनी द्वारा ब्रिज नंबर-02 पर चल रहे सड़क और पुल निर्माण कार्य में तैनात गार्ड को दो अज्ञात लोगों ने एक पर्चा दिया था
Read moreरिश्ता शर्मसार! पाकुड़ में पति ने पत्नी और मासूम बेटी को मारकर दफनाया, गांव में फैली सनसनी
जिले के महेशपुर प्रखंड से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया. इच्छानगर गारामारा गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और 12 वर्षीय बेटी की हत्या कर शवों को दफना दिया. घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी नरेश टुडू ने अपनी पत्नी शर्मीला किस्कू और बेटी नेहा टुडू की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने दोनों शवों को छिपाने के लिए गांव में बन रहे एक प्रधानमंत्री आवास के गड्ढे में दफना दिया.
Read moreपाकुड़ में किसानों के हक को लेकर भाजपा का धरना, हेमंत सरकार पर साधा निशाना
पाकुड़ में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया. भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार पर किसानों के साथ वादा खिलाफी और विश्वासघात करने का आरोप लगाया.
Read moreमुख्यमंत्री सारथी योजना के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा,नौकरी का झांसा देकर पाकुड़ के छात्रों से लाखों की ठगी
पाकुड़ में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान पर बेरोजगार छात्रों से ठगी का गंभीर आरोप लगा है. छात्रों का कहना है कि नौकरी दिलाने और विदेश भेजने के नाम पर उनसे हजारों से लेकर लाखों रुपये तक वसूले गए.
Read moreहद है! अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा परिवार,तो पंचायत ने सुनाया ऐसा फरमान कि चकरा गया माथा
Pakur news:झारखंड के पाकुड़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने पर पंचायत ने अजीबोगरीब फैसला सुनाया और एक परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया
Read moreपाकुड़ में ‘भिखारिन गैंग’ का खुलासा, देखिए कैसे किया करती थी चोरी
पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी के मामलों में बढ़ोतरी के कारण इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद अब लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाने लगे हैं. मंगलवार को शहर के बैंक कॉलोनी इलाके में चोरी की कोशिश कर रही दो महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.
Read moreपाकुड़ के चांदपुर में शिक्षा की राह बनी मौत का रास्ता, खदानों के बीच से गुजरते बच्चे
Pakur news:पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड स्थित चांदपुर गांव में शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय तीन ओर से पत्थर खदानों से घिरा हुआ है, जबकि स्कूल के सामने से ओवरलोड डंपरों का लगातार आवागमन होता है
Read moreपाकुड़: पुल निर्माण के बीच माओवादियों के नाम पर 50 लाख की रंगदारी, धमकी भरे कॉल से हड़कंप
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई जब बड़दाहा गांव के पास इकड़ी नाला पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के कार्यस्थल पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का स मामला सामने आया. यह पुल बीजीआर कोल कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है. आरोप है कि कुछ हथियारबंद बदमाश अचानक निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को कब्जे में लेकर डराया-धमकाया. बताया जा रहा है.
Read moreबाप-बेटे साथ मिलकर छलका रहे थे जाम, तभी हुई बहस और फिर बेटे ने कर दिया ये खौफनाक कांड
जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे पर अपने ही पिता की हत्या करने का आरोप लगा है. यह सनसनीखेज मामला नगर थाना क्षेत्र के कित्ताझोर मोहल्ले का है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय अनूप सरदार बीती देर रात अपने बेटे दिवाकर सरदार के साथ घर में शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. पहले मामूली बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने अपना आपा खो दिया.
Read moreपाकुड़ में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़ उड़ा ले गए लाखों रुपये
पाकुड़ जिले के बैंक कॉलोनी इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. हैरानी की बात यह है कि जिस घर में चोरी हुई, वहां कुछ ही दिन पहले शादी की खुशियां गूंजी थीं. परिवार अभी शादी की यादों से बाहर भी नहीं निकला था कि चोरों ने घर में घुसकर सारे अरमानों पर पानी फेर दिया
Read moreमां के पास सो रहे थे बच्चे, तभी घर में घुस सियार ने किया हमला, दो महीने के बच्चे की दर्दनाक मौत
झारखंड के पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारानगर पंचायत स्थित लखी नारायणपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक सियार ने घर में घुसकर दो मासूम बच्चों पर हमला कर दिया. इस घटना में दो महीने के नवजात की मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.
Read moreपाकुड़ में झामुमो का एक दिवसीय धरना, महंगाई और गैस-पेट्रोल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला
Pakur news:पाकुड़ में बढ़ती महंगाई के खिलाफ झामुमो ने गुरुवार को गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
Read moreआवास योजना की धीमी रफ्तार से पाकुड़ के ग्रामीण परेशान, चार साल से सिर्फ फोटो खींच रहे अधिकारी
Pakaur News: पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड स्थित सोनाजोड़ी पंचायत के पतरापाड़ा गांव में आवास योजना की धीमी प्रगति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है.लोगों का आरोप है कि पिछले चार सालों से अधिकारी केवल घरों की फोटो खींचकर लौट जाते है.
Read more

