Pakur, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Pakur, Jharkhand.
- City: Pakur, Jharkhand
पाकुड़ नगर निकाय: आदर्श आचार संहिता का सख्ती से कराया जायेगा पालन, प्रशासन ने दी पूरी जानकारी
पाकुड़ : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव 2026 की घोषणा के बाद बुधवार को समाहरणालय सभागार पाकुड़ में जिला प्रशासन की ओर से एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई. प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने चुनाव से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मीडिया को दीं.
Read moreपाकुड़ में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र में गांधी चौक के पास सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही जान चली गई. हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखा.
Read moreगणतंत्र दिवस पर पाकुड़ को मिला विकास का संदेश, श्रम मंत्री ने बताईं सरकार की उपलब्धियां
पाकुड़ : 77वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश और गर्व के साथ मनाया गया. शहर के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया. इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा.अपने संबोधन में श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने राज्य सरकार की उपलब्धियों और आने वाली योजनाओं की जानकारी दी.
Read more16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पाकुड़ जिले को किया, सम्मानित लोगो में खुशी
Pakur news:पाकुड़ जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक और गर्व का दिन है. 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देश की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से पाकुड़ जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया.यह सम्मान मिलना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है.यह राष्ट्रीय सम्मान पाकुड़ जिले को ‘प्रोजेक्ट समावेश’ के सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया है
Read moreअमडापाड़ा में झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक, 2 फरवरी स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने पर मंथन
JMM news:पाकुड़ जिले अमडापाड़ा प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई.बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा विधायक माननीय हेमलाल मुर्मू उपस्थित रहे. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू ने झामुमो के 47वें स्थापना दिवस को भव्य, ऐतिहासिक और अनुशासित तरीके से मनाने का आह्वान किया
Read moreपाकुड़:उद्घाटन के इंतज़ार में सूना पड़ा डीएमएफटी योजना से बना मैरिज हॉल, ग्रामीण परेशान
Pakur news:पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चाचंकी पंचायत के जानकीनगर गांव में डीएमएफटी योजना से बना कौशल विकास केंद्र सह मैरिज हॉल पिछले तीन साल से बंद पड़ा है. भवन का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक इसका उद्घाटन नहीं किया गया है
Read more2 फरवरी को दुमका में झामुमो का स्थापना दिवस, भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए बनी रणनीति
पाकुड़ : जिले के लड्डू बाबू बागान में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू और महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी मुख्य रूप से मौजूद रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2 फरवरी को दुमका में होने वाले झामुमो के स्थापना दिवस को भव्य और ऐतिहासिक बनाना था.
Read moreश्रद्धालुओं की भीड़, आस्था और विश्वास का दिखा संगम, परगला नदी के तट पर मकर संक्रांति पर लगा भव्य मेला
पाकुड़ : जिला के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत रानीपुर गांव के परगला नदी तट पर मकर संक्रांति के अवसर पर आज भव्य मेले का आयोजन किया गया.
Read moreगुरुजी सिर्फ एक नेता नहीं थे बल्कि आदिवासी समाज की आवाज थे : स्टीफन मरांडी
पाकुड़ : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी के संस्थापक और दिसोम गुरु शिबू सोरेन की पहली जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई. कार्यक्रम का आयोजन पाकुड़ स्थित झामुमो जिला कार्यालय में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गुरुजी शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई.
Read moreबड़ी खबर:पाकुड़ में 12 करोड़ के घोटाले पर CID की बड़ी कार्रवाई, कल्याण विभाग में मचा हड़कंप
Pakur news:पाकुड़ जिले में कल्याण विभाग से जुड़े करीब 12 करोड़ रुपये के अवैध निकासी घोटाले को लेकर CID ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस बहुचर्चित मामले में CID की विशेष टीम जिले में डेरा डालकर जांच में जुटी हुई है
Read more











