Giridih, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Giridih, Jharkhand.
- City: Giridih, Jharkhand
गिरिडीह के होटल में चल रहा था SEX रैकेट का खेल! आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कई जोड़े, प्रशासन ने किया होटल सील
गिरिडीह के एक होटल में शराब और देह व्यापार का खेल चल रहा था. बड़ी संख्या में लड़कियों को लाकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह के बगोदर स्थित बगोदर सरिया रोड स्थित होटल कलश धाम नामक एक होटल में प्रशासन ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मौके से आपत्तिजनक स्थिति में कई युवकों और युवतियों को रंगेहाथ पकड़ा है.
Read moreगिरिडीह में डकैती: सीएससी संचालक के घर पर रिवॉल्वर की नोक पर साढ़े चार लाख की लूट
गिरिडीह के बिरनी क्षेत्र में डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है. भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चिताखारो गांव में सीएससी संचालक संजय वर्मा के घर पर बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे हथियारबंद अपराधियों ने हमला किया.
Read moreपारसनाथ जोन में एक्टिव दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग के दस्ते में था सक्रिय सदस्य
गिरिडीह में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान गिरिडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. झारखंड पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पारसनाथ जोन में एक्टिव दो नक्सली शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ़ शिवा और उसकी पत्नी सरिता हांसदा उर्फ़ उर्मिला ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है.
Read moreBIG BREAKING: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
गिरिडीह जिले के गांडेय में शुक्रवार की भीषण सड़क हादया हो गया. इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में सभी घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Read moreडुमरी के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की दुबई में बिल्डिंग से गिरने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैनपुर पंचायत के तूईओ के रहनेवाले. केशव महतो के 28 वर्षीय पुत्र लालचंद महतो की दुबई दुबई में बिल्डिंग से गिरने से बुधवार शाम को मौत हो गई. इसकी सूचना मिलते ही यहां रह रहे उनके स्वजनों में कोहराम मच गया है. सूचना मिलने पर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली अली मृतक के घर पहुंचकर स्वजनों का ढाढ़स बंधाया. मृतक लालचंद महतो अपने पीछे पत्नी जयंती देवी, पिता केशव महतो और माता कौशल्या देवी को छोड़ गया.
Read moreक्राइम पर लगेगी लगाम! गिरिडीह पुलिस को मिले हाईटेक 30 रिस्पांस राइडर्स
अपराध पर नियंत्रण करने को लेकर राज्य सरकार ने गिरिडीह जिला पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से लैस 30 रिस्पांस राइडर्स उपलब्ध कराए हैं. बताया जा रहा है कि गिरिडीह जिले के जिन इलाकों में सड़कें या बड़े वाहन नहीं पहुँच पाते, वहाँ अगर कोई अपराध या अप्रिय घटना घटती है
Read moreबंद खदान में नहाते समय 17 वर्षीय युवती की डूबकर मौत, 25 घंटे बाद मिला शव
गिरिडीह जिला अंतर्गत डुमरी थाना क्षेत्र के चीनों गांव में एक दर्दनाक हादसा घटित हुई है जिसमे एक बंद पड़े माइंस में नहाने के दौरान एक 17 वर्षीय युवती की मौत डूबने से हो गई है. इसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
Read moreगिरिडीह में किराए के घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक हालत में धराए लोग
गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह के एक घर में शराब और शबाब का खेल चल रहा था. लड़कियों को लाकर धंधा कराया जा रहा है. इस मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद सोमवार की देर रात छापेमारी की.
Read moreडुमरी में ऑटो और बोलेरो की सीधी टक्कर, मासूम बच्चे सहित 3 की मौत, मचा कोहराम
डुमरी थाना क्षेत्र के जैरागी के समीप अंवराटोली बगीचा के पास टेंपू एवं बोलेरो की सीधी भिड़ंत में दो बुजुर्गों सहित एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब जैरागी बाजार से लौट रहे ऑटो को विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया, जिसमें सवार हुंदरू नगेसिया (65) और बीतू तुरी (55) की मौके पर ही मौत हो गई.
Read moreजैनियों के तीर्थ स्थल शिखरजी पहुंचे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, विश्व मैत्री महोत्सव में हुए शामिल
जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिखरजी मधुवन स्थित गुणायतन ट्रस्ट एवं महावीरायतन फाउंडेशन की ओर से विश्व मैत्री महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. राज्यपाल के आगमन पर सबसे पहले सीआरपीएफ कैंप में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
Read more








