Arrah, Bihar Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Arrah, Bihar.
- City: Arrah, Bihar
आरा में BJP स्थापना दिवस कार्यक्रम, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा बोले पार्टी को और मजबूत बनाएं
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा आज आरा में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली.
Read moreआरा में दिनदहाड़े विकलांग युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात से ईलाके में सनसनी
भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. पवना थाना क्षेत्र के बनकट गांव में 45 वर्षीय विकलांग युवक रितेश कुमार सिंह उर्फ भुवर सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई.बताया जा रहा है कि मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव निवासी रमेश कुमार सिंह का पुत्र और पूर्व मुखिया बब्लू सिंह का भाई था. घटना उस समय हुई जब वह अपनी पत्नी को बनकट मध्य विद्यालय छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके पर ही उसकी हत्या कर दी. मृतक की हत्या पूर्व के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.
Read moreभोजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
आरा (ARRAH) : भोजपुर जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार कहर देखने को मिला है. जिसमें एक शख्स की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. मामला गिद्दा थाना क्षेत्र के कायम नगर की है.
Read moreजय श्रीराम के जयकारों से गूंजा आरा, आकर्षक झांकियों ने खींचा ध्यान
आरा (ARRAH) : रामनवमी का त्योहार आज आरा शहर सहित पूरे भोजपुर जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दौरान जगह-जगह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई है जो बेहद आकर्षक है. आज सुबह करीब दस बजे शहर के विभिन्न मोहल्लों से झांकी रामगढ़िया पहुंची. दोपहर 12 बजे भगवान के जन्म के उपरांत आरती व पूजन के तत्पश्चात रामगढ़िया से शोभायात्रा प्रारंभ हुई.
Read moreआरा में बाईक चोर गिरोह का खुलासा, 11 बाईक बरामद, पांच गिरफ्तार
आरा : मुख्यालय में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने एक संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित कुल 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
Read moreआरा के भोजपुर में शादी समारोह में फायरिंग, राहगीर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
आरा : भोजपुर जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव का है जहां बुधवार की रात एक शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग ने एक बेकसूर राहगीर को लहूलुहान कर दिया. इस घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Read moreआरा : भोजपुर की आकांक्षा सिंह ने UPSC में हासिल की 301वीं रैंक
आरा : देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित हो चुका है. इस परीक्षा में कुल 958 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. जिनमें अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है.
Read moreभोजपुर में जमीन विवाद में चली गोली, आरा के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
आरा : भोजपुर जिले से एक रक्तरंजित घटना सामने आई है जिसमें जमीनी विवाद को ले एक युवक को गोली मारी गई है. होली का त्योहार खत्म होते ही जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई.
Read moreआरा में होली और ईद की तैयारी के बीच दो पक्ष में मारपीट और गोलीबारी, पढ़े वजह
Ara news:आरा में जहां एक तरफ होली के रंग और ईद की तैयारी में लोग लगे हुए है वहीं दूसरी तरफ पूर्व विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट होने के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है.मामला नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 की है जहां पर वार्ड नंबर 28 के वार्ड पार्षद पिंटू खान अपने ऑफिस पर बैठे हुए थे ,इस दौरान कुछ नामजद बदमाश उनसे कहा सुनी करने लगे और मामला मारपीट पर जा पहुंचा
Read moreभोजपुर में नर्तकी हुई दुष्कर्म की शिकार,विरोध किए जाने पर की गई मारपीट
आरा : भोजपुर जिले में एक बार फिर से दुष्कर्मियों ने एक डांसर को अपना शिकार बनाया है. जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नर्तकी के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना शनिवार रात की बताई जा रही है.
Read moreआरा में एक महिला डांसर ने निगला सिक्का, हुआ क्या जानने के लिए पढ़े पूरी खबर...
आरा : बिहार के आरा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक नाच कार्यक्रम के दौरान खुशियों का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया. स्टेज पर डांस कर रही एक महिला कलाकार ने दर्शकों द्वारा दिया गया सिक्का मुंह में रख लिया और वही सिक्का उसके लिए जानलेवा साबित हो गया. हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला की बताई जा रही है.
Read moreआरा : सोन नदी में नहाने के दौरान डूबे तीन छात्र, दो की मौत, एक की तलाश जारी
आरा : भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर गांव के समीप सोन नदी में नहाने के दौरान तीन छात्र डूब गये. अवैध बालू खनन के दौरान खोदे गए गहरे गड्ढे (ढाब) में फंसकर तीनो डूब गए. इस हृदय विदारक हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीसरे छात्र की तलाश देर शाम तक जारी रही. इस घटना से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है.
Read moreभोजपुर में भतीजे ने की चाचा की हत्या, लंगड़ा कहे जाने पर कुदाल से ताबड़ोड़ किया प्रहार
आरा : बिहार के भोजपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां आरा के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौंधा टापू गांव में गुरुवार की रात मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया. जब लंगड़ा कहे जाने से नाराज भतीजे ने अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी भतीजे कलक्टर राय ने अपने चाचा मदन राय पर कुदाल की बेंत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में मदन राय गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
Read moreआरा : कोचिंग पढ़ने गए इंटर के छात्र की हत्या, पहले अपहरण फिर गला दबाकर वारदात
आरा : कोचिंग पढ़ने गए इंटर के छात्र का अपहरण कर गला दबाकर हत्या कर दी गई है. यह घटना नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड़ की है. मृतक का शव मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया रेलवे अंडर पास के नीचे पानी से बरामद किया गया है. घटना में संलिप्त तीन आरोपितों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Read moreजंगली सुअर ने किया हमला, किसान को सुलाया मौत की नींद
आरा : भोजपुर जिले में एक किसान को खेत में काम करने के दौरान जंगली सुअर ने हमला कर मौत की नींद सुला दिया
Read moreआरा में मंदिरों पर निशाना, भगवान राम-सीता की अष्टधातु मूर्तियां ले उड़े चोर
आरा : बिहार के आरा से एक बार फिर मूर्ति चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. सुप्रसिद्ध थावे मंदिर में बेशकीमती मूर्तियों की चोरी के बाद अब चोरों ने भोजपुर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए गजराजगंज थाना क्षेत्र के गंगहर मठिया से अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियों पर हाथ साफ कर दिया है.
Read moreअंगीठी जलाकर सोना परिवार की तबाही का बना सबब, मासूम की मौत
आरा : नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव में कमरे के भीतर अंगीठी जलाकर सोना एक मासूम की मौत और पूरे परिवार की तबाही का सबब बन गया
Read moreयहां तो हर कंकड़ शंकर है, हर कण में राम बसे हैं, ग्रामीण भारत तेजी से बदल रहा है –राम कृपाल यादव
यहां तो हर कंकड़ शंकर है, हर कण में राम बसे हैं, ग्रामीण भारत तेजी से बदल रहा है –राम कृपाल यादव
Read more












.jpeg)





.jpeg)
