भोजपुर में नर्तकी हुई दुष्कर्म की शिकार,विरोध किए जाने पर की गई मारपीट

    Dancer raped in Bhojpur, beaten up for protesting | भोजपुर में नर्तकी हुई दुष्कर्म की शिकार,विरोध किए जाने पर की गई मारपीट

    आरा : भोजपुर जिले में एक बार फिर से दुष्कर्मियों ने एक डांसर को अपना शिकार बनाया है. जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नर्तकी के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना शनिवार रात की बताई जा रही है.

    विरोध किए जाने पर पीड़िता का साथ मारपीट

    दुष्कर्म का विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी किए जाने की बात आई है. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मेले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी करनामेपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गये हैं. पुलिस द्वारा पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और पुलिस के द्वारा छानबीन की प्रक्रिया की जा रही है है.

    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली है नर्तकी

    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली यह नर्तकी करनामेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहती थी और वहां के स्थानीय ऑर्केस्ट्रा पार्टी में बतौर डांसर के रूप में काम करती थी. शनिवार शाम वह एक शादी समारोह में गई थी जहां से तीन लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर किसी दूसरी जगह ले जाकर कथित रूप से दुष्कर्म किया.

    करनामेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती थी

    जबकि रविवार को पीड़िता डांसर और नाच पार्टी संचालक की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की करवाई में जुट गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की करवाई में जुटी हुई है. फिलहाल पीड़िता का बयान दर्ज कर पुलिस ने करवाई शुरू कर दी है. वही पुलिस ने तत्काल इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है.

     



    Related News