आरा में होली और ईद की तैयारी के बीच दो पक्ष में मारपीट और गोलीबारी, पढ़े वजह 

    आरा में होली और ईद की तैयारी के बीच दो पक्ष में मारपीट और गोलीबारी, पढ़े वजह 

    आरा(ARA):आरा में जहां एक तरफ होली के रंग और ईद की तैयारी में लोग लगे हुए है वहीं दूसरी तरफ पूर्व विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट होने के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है.मामला नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 की है जहां पर वार्ड नंबर 28 के वार्ड पार्षद पिंटू खान अपने ऑफिस पर बैठे हुए थे ,इस दौरान कुछ नामजद बदमाश उनसे कहा सुनी करने लगे और मामला मारपीट पर जा पहुंचा.नाम जद बदमाशों ने पिंटू खान को निशाना बनाकर गोलीबारी की मगर किसी तरह से पिंटू खान जान बचाकर मौके से भाग निकले.

    पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए शुरू की छापेमारी 

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है और नामजद बदमाशों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है. जबकि घायल वार्ड पार्षद पिंटू खान को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज किया गया है.इस पूरे घटना क्रम का सी सी टी वी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें मारपीट करने के बाद नामजद बदमाश गोली बारी करते दिखाई दे रहे हैहालांकि इस पूरे घटना पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है.वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news