जंगली सुअर ने किया हमला, किसान को सुलाया मौत की नींद

    जंगली सुअर ने किया हमला, किसान को सुलाया मौत की नींद

    आरा : भोजपुर जिले में एक किसान को खेत में काम करने के दौरान जंगली सुअर ने हमला कर मौत की नींद सुला दिया. मामला खवासपुर थाना के भवन टोला का है जहां 48 वर्षीय जगजीत सिंह अपने घर से खेत में खाद डालने के लिए जा रहे थे तभी उनपर पीछे से कई जंगली सुअरों ने हमला कर दिया और वो गंभीर रूप से घायल हो गए.

    चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

    घटना की जानकारी मिलते ही परिजन इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है जबकि मृतक का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news