हाथ पर टैटू, टी-शर्ट पर तस्वीर... मिलने से प्रेमिका ने किया इनकार तो उठाया खौफनाक कदम

    हाथ पर टैटू, टी-शर्ट पर  तस्वीर... मिलने से प्रेमिका ने किया इनकार तो उठाया खौफनाक कदम

    सासाराम(SASARAM):कहा जाता है कि प्यार से खूबसूरत कोई एहसास नहीं होता.जब किसी को सच्चा प्यार हो जाता है, तो उसे पूरी दुनिया फीकी लगने लगती है और हर वक्त सिर्फ वही इंसान याद आता है. प्यार में आशिक ना जाने क्या से क्या कर बैठते है.ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को जब उससे मिलने से इनकार मिला, तो उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था.

    पढ़े कहाँ का है पूरा मामला

    पुरा मामला रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकराइन गांव का है. जहां आत्महत्या के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था, लेकिन युवती द्वारा मिलने से मना करने पर उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया.घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.युवक की पहचान प्रशांत जैन के रूप में हुई है, जो इंदौर के उस्मान नगर मोहल्ला निवासी अजय जैन का पुत्र बताया जा रहा है.

    पढ़े कैसे हुई थी प्यार की शुरुआत 

     जानकारी के अनुसार, युवक और युवती इंदौर की एक बिस्कुट कंपनी में साथ काम करते थे और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बना था.बताया जा रहा है कि कुछ समय से युवती युवक को नजरअंदाज कर रही थी.इससे परेशान होकर युवक उसे मनाने के लिए करीब एक हजार किलोमीटर का सफर तय कर इंदौर से रोहतास पहुंच गया लेकिन जब युवती ने मिलने से इनकार कर दिया तो युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़कर अपने बेल्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.

    इलाके में अफरा-तफरी

    युवक ने अपने हाथ पर प्रेमिका का नाम गुदवा रखा है और उसकी तस्वीर वाली टी-शर्ट भी पहन रखी थी. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई.मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से युवक को किसी तरह खंभे से नीचे उतारा गया और इलाज के लिए डेहरी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दियाफिलहाल उसका इलाज चल रहा है.चिकित्सकों के अनुसार युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर है और वह बातचीत भी कर रहा है.

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद रोहतास पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा परिजनों से पूछताछ की जा रही है.



    Related News