आस्था पर पहरा! असम से राहुल गांधी का बड़ा हमला, भाजपा पर मंदिर जाने से रोकने का सनसनीखेज आरोप, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने भी खोला मोर्चा

    आस्था पर पहरा! असम से राहुल गांधी का बड़ा हमला, भाजपा पर मंदिर जाने से रोकने का सनसनीखेज आरोप, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने भी खोला मोर्चा

    Ranchi-जब पूरे देश में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों की धार्मिक आस्था उभान है, पूरा देश राममय होता नजर आ रहा है, और इस  राममय माहौल में भाजपा को 2024 की अपनी बैतरणी पार होती नजर आ रही है, उसे विश्वास है कि वह हिन्दू आस्था की इस सवारी पर सवार होकर एक बार फिर से दिल्ली की कुर्सी पर विराजमान होने की अपनी कल्पना को साकार कर सकती है, उस धार्मिक माहौल में अपनी भारत जोड़े न्याय यात्रा के साथ असम पहुंचे राहुल गांधी ने भाजपा पर मंदिर जाने से रोक लगाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. कांग्रेस की ओर से अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा गया है कि “भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज असम में है. राहुल गांधी जी आज सुबह मंदिर में दर्शन करने जाने वाले थे. उनका यहां जाना पहले से तय था. अब BJP सरकार ने पुलिस लगाकर उन्हें मंदिर जाने से रोक दिया. आखिर मंदिर जाने से क्यों रोका जा रहा है? आस्था पर पहरा लगाने वाले ये कौन होते हैं.

    पागल हो गया है हिमंत विश्व शर्मा

    एक दूसरे हैंडल से ओवरसी कांग्रेस की ओर लिखा गया है कि राहुल गाँधी जी और कॉंग्रेस पार्टी के अन्य नेता संत श्री शंकरादेव के जन्मस्थान जाना चाहते थे, असम पुलिस ने उन्हें रोक दिया, राहुल गांधी ने कौन सा अपराध किया है जो उन्हें रोका जा रहा, पुलिस के पास कोई जवाब नहीं, पागल हो गया है असम का सीएम हिमंत विश्व शर्मा. तो झारखंड से इसके विरोध में आवाज उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लिखा कि “आदरणीय श्री @RahulGandhi जी को मंदिर जाने से रोका गया, हो सकता है ये ख़बर न्यूज़ चैनल में ना दिखाए जाए! सुनिए, समझिए और बताइए क्या यह सही है? वहीं मशहूर पत्रकार रवीश कुमार ने लिखा है कि “मंदिर में कौन जाएगा, यह कौन तय करेगा? क्या उनके हुक्म से मंदिरों के कपाट खुलेंगे? राष्ट्रपति दिल्ली में हैं. अयोध्या नहीं गई हैं. उनसे पूछा जा सकता है या फिर आडवाणी से भी जो शीतलहर के कारण अयोध्या नहीं गए हैं”

    आप इसे भी पढ़ सकते हैं

    बिहार में सियासी उथलपुथल की खबरें तेज! कई जदयू सांसदों का पाला बदलने की चर्चा तो दिग्गज भाजपा नेताओं का भी जदयू में शामिल होने के आसार

    अंधभक्त अपने अंदर के रावण को बाहर निकालें! भाजपा के राम भक्ति के दावे पर तेजप्रताप यादव का तंज

    BREAKING: पूछताछ के विरोध में हेमंत सर्मथकों का फूटा गुस्सा! आत्मदाह की कोशिश, लोगों के सहयोग से पाया गया काबू

    Big Breaking: सीएम हेमंत से पूछताछ के बीच अचानक से 11 बसों में पहुंचे सीआपीएफ जवान! झारखंड पुलिस ने दिया कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ने का हवाला

    अपने राम को देख फूट-फूट कर रोये इरफान! जामताड़ा विधायक का दावा “राम” ने कहा कि धीरज रखो वत्स, जल्द ही दुश्मनों को निपटा कर आता हूं


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news