Big Breaking–पूर्व सीएम हेमंत की ओर से ईडी अधिकारियों पर दर्ज एससी-एसटी एक्ट मामले का सीबीआई जांच की मांग

    Big Breaking–पूर्व सीएम हेमंत की ओर से ईडी अधिकारियों पर दर्ज एससी-एसटी एक्ट मामले का सीबीआई जांच की मांग

    Ranchi: ईडी अधिकारियों के खिलाफ पूर्व सीएम हेमंत की ओर से दर्ज एससी-एसटी एक्ट मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की गयी है. आज झारखंड हाईकोर्ट में ईडी की ओर से यह गुहार लगायी गयी. हालांकि इस मामले में हाईकोर्ट का आदेश नहीं आया है, लेकिन यदि इस मामले की सीबीआई की इंट्री होती है, तो पूर्व सीएम हेमंत एक नयी मुश्किल खड़ी हो सकती है, क्योंकि उस हालत में सीबीआई की जांच का दायरा विस्तार ले सकता है और उसकी जद में कई नये तथ्य सामने आ सकते हैं.यहां याद रहे कि 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी से पहले तात्कालीन सीएम हेमंत ने एस-एसटी थाने में ईडी अधिकारियों के खिलाफ एक मामला दर्ज करवाया गया था. जिसके बाद रांची पुलिस की ओर से सीआरपीसी-41ए के तहत ईडी अधिकारियों को नोटिस भेजते हुए थाने बुलाया था. जिसके बाद ईडी ने हाईकोर्ट का रुख किया था और पूछताछ पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक तो लगा दिया, लेकिन मामले की जांच पर रोक नहीं लगायी. अब ईडी की मांग इस मामले को सीबीआई को सौंपनी की है, हालांकि देखना होगा कि होईकोर्ट का क्या निर्देश आता है. लेकिन यदि हाईकोर्ट से सीबीआई जांच पर मुहर लगायी जाती है तो ईडी के बाद अब सीबीआई की इंट्री की रास्ता भी साफ जायेगा. दरअसल ईडी को राज्य पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है, और यही कारण है कि उसके द्वारा इस मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी के द्वारा करवाने की मांग की जा रही है.

    आप इसे भी पढ़ सकते हैं 

    दुमका से नलिन सोरेन का एलान और लेकिन राजमहल लोकसभा से कौन होगा झामुमो का पहलवान! जानिये कैसे खुलता नजर आ रहा लोहरदगा से चमरा लिंडा की लॉटरी

    कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ पंत ने थामा भाजपा का दामन, जानिये पूर्वी जमशेदुपर विधान सभा चुनाव में सरयू राय के हाथों क्या हुआ था हाल 

    Jharkhand Politics-लालू की चाल में नाचती महागठबंधन की सियासत! प्रभात की इंट्री के पहले ममता भुइंया को थमाया लालटेन का टिकट, देखते रह गए कांग्रेस-जेएमएम

    झारखंड का पांच लोकसभा क्षेत्र, जहां कुर्मी मतदाताओं के हाथ में होती है हार और जीत की चाभी, जानिए क्या है इस बार का सियासी समीकरण

    LS POLL 2024- लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से राजनीति शास्त्र की पढ़ाई और अब जमशेदपुर लोकसभा से जेएमएम का चेहरा, जानिये कौन हैं स्नेहा महतो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news